टोक्यो में लगा आपातकाल हटा: ओलिंपिक के लिए मार्च से खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री, दो हफ्ते क्वारैंटाइन की भी जरूरत नहीं

टोक्यो में लगा आपातकाल हटा: ओलिंपिक के लिए मार्च से खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री, दो हफ्ते क्वारैंटाइन की भी जरूरत नहीं


  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo Olympic Corona Removed Due To Corona; Players Will Be Able To Get Entry Before Olympic, Two Weeks Quarantine Is Also Not Required

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टोक्यो13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना की वजह से पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक एक साल के लिए टाल दिए गए थे। यह गेम्स अब इसी साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना हैं। -फाइल फोटो

जापान सरकार ने कोरोना के चलते लगा आपातकाल हटा लिया है। निक्की न्यूज पेपर के मुताबिक अब खिलाड़ी मार्च से ओलिंपिक के लिए जापान में एंट्री करने के साथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। उन्हें 2 हफ्ते की क्वारैंटाइन पर रहने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि उन्हें स्टेडियम के आस-पास ही रहना होगा। ओलिंपिक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में होना है। कोरोना की वजह से पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले ओलिंपिक गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया था।

टोक्यो समेत 11 शहरों में लगा था आपातकाल

जापान में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए टोक्यो सहित 11 शहरों में आपात काल का समय फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। जापान में 7,800 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जबकि 431,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मास्क पहनना अनिवार्य
खिलाड़ियों को गाना गाने और बोलने पर बैन है। उन्हें हमेशा मास्क पहनना होगा। वह खाने के दौरान ही मास्क हटा सकेंगे। टूर्नामेंट के लिए 70,000 खिलाड़ी और स्टाफ के आने की उम्मीद है।

गेम्स के लिए 20,000 दर्शकों को मिल सकती है एंट्री
आपातकाल हटने के बाद टोक्यो गेम्स के दौरान 20 हजार दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिल सकती है।

भारतीय खिलाड़ियों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना के बीच टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने अभी तक वैक्सीन को अनिवार्य नहीं किया है। हालांकि, भारतीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ऐलान कर दिया है कि कोविड वॉरियर्स के बाद टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को वैक्सीन दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link