निगम के बाउंसर: चिडिय़ाघर घूमने पहुंचे युवकों से निगम के बाउंसर ने की मारपीट, विरोध में एक बार फिर विधायक मैदान मे,

निगम के बाउंसर: चिडिय़ाघर घूमने पहुंचे युवकों से निगम के बाउंसर ने की मारपीट, विरोध में एक बार फिर विधायक मैदान मे,



  • Hindi News
  • National
  • The Bouncers Of The Corporation Beat Up The Youth Who Came To Visit The Zoo, The MLA Once Again In Protest,

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • वीडियो के साथ वायरल होता मैसेज देख कांग्रेस भी प्रदर्शन की तैयारी
  • निगम का बाउंसर एक युवक चाटे मरते नजर आए

बुजुर्गों से अमानवीय व्यवहार के बाद युवकों से मारपीट का वीडियो फिर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चिडिय़ाघर के इस वीडियो में निगम का बाउंसर एक युवक चाटे मरते नजर आ रहा है। मामले का वीडियो वायरल होते ही विधायक संजय शुक्ला ने फिर एक बार निगम घेराव की चेतावनी दी है, साथ ही तमाम संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। शहर का सफाई में नंबर एक लाने वालों का नाम कुछ निगमकर्मियों ने खराब किया है।

बमुश्किल शहर को विश्व मे प्रसिद्ध कर चुके हम सब अब निराश होने लगे हैं। अच्छाइयों से परे जब बाहरी लोग वायरल वीडियो का शहर इंदौर बताते हैं तो मन आहत होता है। अण्डे का ठेला पलटाने से लेकर बुजुर्गों संघ अमानवीय व्यवहार की घटनाओं के बीच कल मारपीट के वीडियो ने फिर एक बार शहर को शर्मिंदा किया है। लिहाजा शहर की फिजा बिगाड़ रहे कुछ निगमकर्मियों पर अब शहर भी बिगडऩे लगा है। बात कल की जब तेजी से एक युवक को चाटे जड़ते, गाली गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में युवक बार-बार कॉलर छोडऩे की बात कर रहा था, लेकिन निगमकर्मी उसे थप्पड़ मार रहा था। जानकारी के मुताबिक कल शाम करीब 5 बजे फैजान पिता हुसैन मंसूरी निवासी हाटपिपल्या देवास अपने अन्य चार दोस्तों के साथ चिडिय़ाघर पहुंचा था। यहां 5 रुपए शुल्क टिकट के हिसाब से 25 रुपए जमा कर चुका था। जैसे ही फैजान अपने दोस्तों संघ साप घर देखने पहुंचा था। दो निगमकर्मियों ने 5-5 रुपए की हिसाब से फिर 25 रुपए मांगे तब फैजान 20 रुपए दे चुका था। 5 रुपए खुल्ले नहीं होने के चलते जब 10 रुपए देने लगा तो निगमकर्मी बोला मुझे भीख दे रहा है। क्या 5 रुपए बस इतने में मामला गरमा गया। देखते ही देखते निगम के दो बाउंसर आदर्श यादव सहित विशाल भाटिया ने फैजान से मारपीट शुरू कर दी। तभी मौके पर मौजूद एक युवक ने उक्त मारपीट का वीडियो बना लिया था। वीडियो बनते देख दोनों ने मोबाइल भी छीन लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ के चलते लौटा दिया था। मामले में फैजान ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

संजय शुक्ला विधायक — वीडियो वायरल होते ही आक्रोशित हुई शहर की जनता निगमकर्मियों का युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होते देख शहर भर की जनता आक्रोशित है। तमाम संगठनों ने इसके लिए आज निगम सहित चिडिय़ाघर घेराव की चेतावनी भी दे दी है। उधर विधायक संजय शुक्ला का वीडियो के साथ वायरल होता मैसेज देख कांग्रेस भी प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। नगर निगम की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। बुजुर्गों के बाद अब बच्चों को पीट रही नगर निगम आज चिडिय़ाघर में एक बच्चे को नगर निगम के बाउंसरों ने खूब पीटा क्या आप चाहते हैं इनकी इस गुंडागर्दी को खत्म करना तो दीजिए मेरा साथ। अब हम नही बैठ सकते हाथों पर रख कर हाथ। आपको देना होगा मेरा साथ।

खबरें और भी हैं…



Source link