बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान.
Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी-जंग तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसी क्रम में राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 27, 2021, 10:43 PM IST
बंगाल में चुनाव को लेकर किसी नेता का यह पहला विवादित बयान नहीं है. इन्हीं बयानों की शृंखला में अब एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी नाम शामिल हो गया है. नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया के साथ बातचीत में राहुल गांधी के ऊपर निशाना साधा. राहुल के केरल दौरे को लेकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘आप अंतर देखो मोदी जी तमिलनाडु में प्रचार कर रहे हैं, अमित शाह जी पश्चिम बंगाल में हैं, नड्डा जी असम में हैं, राजनाथ जी केरल में हैं और पप्पू मछली पकड़ रहा है, फिर कहेंगे EVM खराब है.’
बंगाल चुनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा के बयान से सियासत गर्माने के संकेत.
इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने 8 चरणों में बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी. बंगाल में आधे दर्जन से ज्यादा चरणों में चुनाव को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर मिश्रा ने कहा था कि यह निर्वाचन आयोग का फैसला है. ममता बनर्जी, आयोग को संवैधानिक संस्था नहीं मानती हैं. मिश्रा ने आगे कहा था कि केंद्र और चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में तत्काल रिजर्व पुलिसबल की तैनाती करनी चाहिए, ताकि वहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके.