Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर मनीष सिंह के साथ मंत्री सिलावट ने दो गांवों का दौरा कर तालाबों की स्थिति को देखा।
काम की शुरुआत ऐसी हो की, लोग याद करें। जैसे मिलावट के लिए युद्ध… पानी के खिलाफ युद्ध की शुरुआत यहां से हो। हमारे मुख्यमंत्री के पास असंभव जैसा कोई शब्द नहीं है। असंभव कुछ भी नहीं है। बस करना कहना हम सबको है। इस काम में पूरी तरह से निर्णय आप लोगों को ही लेना है। इसमें किंतु-परंतु जैसे शब्द नहीं होने चाहिए। काम ऐसा करना जो बेस्ट हो। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने शनिवार को बुरानाखेड़ी में तालाब निरीक्षण के दौरान कही। मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुरानाखेड़ी और ग्राम खेमाना में तालाबों का दौरा किया और यहां पर तालाब गहरीकरण सहित सफाई के काम को तत्काल शुरू करने की बात कही। सिलावट ने गांव में पहुंचकर लोगों से बात भी की और उनकी समस्याओं को जाना।

मंत्री सिलावट ने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना।
मंत्री शिलावट देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को राशन माफियाओं द्वारा राशन से वंचित किए गए आम नागरिकों को राशन वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 14 हजार 957 किसानों को दो करोड़ 99 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में पहुंचाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत इंदौर ज़िले में कुल 74 हजार 804 किसानों को क्रमिक रूप से हितलाभ प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक किसान के खाते में दो हज़ार रुपए की राशि डाली जा रही है।