महिला क्रिकेट: भारतीय टीम क्वारंटाइन में, लेकिन खिलाड़ियों के नाम अब तक घोषित नहीं

महिला क्रिकेट: भारतीय टीम क्वारंटाइन में, लेकिन खिलाड़ियों के नाम अब तक घोषित नहीं


भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज 7 मार्च से शुरू हो रही है. दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और अभी क्वारंटाइन में हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज 7 मार्च से शुरू हो रही है. दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और अभी क्वारंटाइन में हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 27, 2021, 1:20 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम (Indian womens Team) एक साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलने को तैयार है. 7 मार्च से भारत और दक्षिण अफ्रीका (South Africa Womens Team) के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज में 5 वनडे और 3 टी20 के मुकाबले हाेंगे. दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और क्वारंटाइन में है. लेकिन बीसीसीआई के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अब तक टीम की घोषणा नहीं की है. सीरीज के दौरान 40 से 50 फीसदी फैंस आ सकते हैं. सीरीज के सभी मुकाबले लखनऊ में होंगे.

भारतीय महिला टीम ने अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था. यह मैच 8 मार्च 2020 को मेलबर्न स्टेडियम में खेला गया था. यानी टीम एक साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलेगी. भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोरोना के बीच इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुकी हैं. लेकिन हमारी टीम को लंबा इंतजार करना पड़ा. हालांकि पिछले साल यूएई में आईपीएल के दौरान महिला टी20 चैलेंज के मुकाबले कराए गए थे. इस दौरान चार मुकाबले हुए थे और सभी खिलाड़ी उतरी भी थीं.

भारतीय टीम गुरुवार को जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार शाम काे लखनऊ पहुंची. मेहमान टीम 5 मार्च के पहले ट्रेनिंग शुरू नहीं कर सकेगी. कोरोना के कारण वह अभी क्वारंटाइन में रहेगी. सीरीज के दौरन 40 से 50 फीसदी फैंस के आने की संभाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दिनों मोटेरा में हुए तीसरे टेस्ट में 50 फीसदी फैंस को आने की अनुमति दी गई थी. भारतीय महिला टीम ने 6 नवंबर 2019 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है. टीम 16 महीने बाद वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी. यह सीरीज इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई ने आईसीसी के ग्लोबल इवेंट की मेजबानी के नए नियम का किया विरोधयह भी पढ़ें: जब क्रिकेट नहीं खेलता था तब रात को सो नहीं पाता था: पठान

सीरीज का कार्यक्रम

7 मार्च: पहला वनडे

9 मार्च: दूसरा वनडे

12 मार्च: तीसरा वनडे

14 मार्च: चौथा वनडे

17 मार्च: पांचवां वनडे

20 मार्च: पहला टी20

21 मार्च: दूसरा टी20

24 मार्च: तीसरा टी20








Source link