- Hindi News
- Local
- Mp
- Damage To The Crop Caused By The Power Grid, The Youth Has Climbed The Hungry thirsty Mobile Tower From Morning To 9:30 Pm, Reached The ADM
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पीड़ित ने कहा- जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा, वह नहीं उतरेगा
पावर ग्रिड से हुई फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर नागौद क्षेत्र के अतरबेदिया कला का किसान अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहा है। बताया गया, प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए किसान शोले फिल्म का ‘वीरू’ बन गया। पीड़ित का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों को लेकर जिद में अड़ा किसान सुबह से शाम तक टॉवर पर चढ़ा रहा। रात करीब 9: 30 बजे तक युवक टावर पर ही चढ़ा रहा। इस दौरान एडीएम सुश्री विमलेश सिंह मौके पर पहुंची। युवक को समस्या का निराकरण कर समझाइश भी दी गई है, लेकिन युवक सुनने को तैयार नहीं है।
अतरबेदिया कला निवासी कृषक बालेंद्र पांडेय का कहना है, मैं ही नहीं गांव में ऐसे दर्जनों किसान हैं, जो पावर ग्रिड कंपनी की मनमानी का शिकार है, जबकि सरकारी स्तर से उचित मुआवजा देने का विधान है फिर भी विभाग के जिम्मेदार किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। अब लगातार प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार अन्य किसानों का भी आक्रोश पनपने लगा है। प्रदर्शनकारी ने दावा किया है, और किसान भी आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। पीड़ित का कहना है, जब तक प्रशासन बात नहीं मानेगा, मुआवजा नहीं दिलाएगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
13 वर्ष से लगा रहे चक्कर
किसान का कहना है कि मैं 13 वर्ष से विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहा हूं, फिर भी सुनवाई नहीं हो रही। एक अधिकारी, दूसरे अधिकारी की जिम्मेदारी बता कर पल्ला झाड देते हैं। कंपनी ने किसानों की जमीन भी ले ली, मुआवजा भी नहीं दिया। साथ ही, तार खींचते समय कई बार फसलों का भी नुकसान हुआ है। विरोध करने पर पुलिस की धौंस देकर डंडे के दम पर कार्य कराया गया है। पीड़ित किसान संबंधित कार्यालयों में दर्जनों बार आवेदन दे चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसान ने कहा, मैं तब तक नीचे नहीं उतरूंगा, जब तक मामले का निराकरण नहीं हो जाएगा।