यूरेनियम पत्थर के नाम पर धोखाधड़ी: एक करोड़ में बेचने का झांसा देकर 5 लाख रु. में खपाने वाले थे यूरेनियम बनाने वाला नकली पत्थर, 3 ठग गिरफ्तार

यूरेनियम पत्थर के नाम पर धोखाधड़ी: एक करोड़ में बेचने का झांसा देकर 5 लाख रु. में खपाने वाले थे यूरेनियम बनाने वाला नकली पत्थर, 3 ठग गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Fake Stone Was Used To Make Uranium For 5 Lakhs, With The Promise Of Selling It For One Crore, 3 Thugs Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने तीन आरोपी क्रमश: दिवाकर चंद्र गौतम, मुन्ना चमार और शिवमूरत चतुर्वेदी

युवक की समझदारी से वह ठगी से बच गया। उसने ठगों को पुलिस तक पहु्ंचा दिया। तीन आरोपी एक करोड़ की कीमत बताकर यूरेनियम बनाने वाले नकली पत्थर को पांच लाख रुपए में बेचना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार संदीप कुमार मिश्रा निवासी माधवगढ़ हाल उतैली ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 9:30 बजे दुकान पर 3 लोग आए। उन्होंने कहा, हमारे पास यूरेनियम बनाने का कीमती पत्थर है, जो आपको 5 लाख रुपए में दे देंगे। आप इसे एक करोड़ रुपए में बेच सकते हैं। आरोपियों ने बेग में से पॉलीथिन में कुछ छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े रबारी दार चमकीले दिखाए। मैं समझ गया कि तीनों ठगी करने वाले गिरोह के लोग हैं। मैंने 12वी में यूरेनियम के बारे में पढ़ा था कि यूरेनियम से परमाणु जैसी विस्फोटक सामग्री तैयार की जाती है। उसने पुलिस को शिकायत कर दी।

आरोपियों से जब्त किए गए पत्थर।

आरोपियों से जब्त किए गए पत्थर।

पुलिस ने आरोपी दिवाकर चंद्र गौतम (43) पिता सरयू प्रसाद निवासी प्रयागराज, मुन्ना चमार (45) पिता तेजा चमार निवासी फतेहपुर और शिवमूरत चतुर्वेदी (53) पिता राजमणि निवासी कोलगवां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। उनके पास से यूरेनियम पत्थर भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link