राजस्व वसूली की कार्रवाई: 27 लाख रु. का डायवर्शन टैक्स बकाया, प्रशासन ने कॉलोनी के मेन गेट को किया सील

राजस्व वसूली की कार्रवाई: 27 लाख रु. का डायवर्शन टैक्स बकाया, प्रशासन ने कॉलोनी के मेन गेट को किया सील


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला प्रसाशन द्वारा कॉलोनी के गेट के बाहर कुर्की का बोर्ड लगाया गया।

डायवर्शन टैक्स की वसूली के लिए प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हिल टॉप कॉलोनी के अलावा साईं प्राइम ) इन्फ्रा बिल्डिकॉन के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक डायवर्शन टैक्स की वसूली के निर्देश राजस्व अमले को दिए गए हैं। रोजाना ही यह अभियान चलाया जाएगा।

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांवेर तहसीलदार तपिश पांडे द्वारा पंचडेरिया स्थित हिल-टॉप कॉलोनी में बकाया करीब 27 लाख रुपए टैक्स का भुगतान नहीं करने पर प्लॉट नंबर एफ-7 कॉलोनी के मेन गेट को सील कर कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि नियत तिथि तक बकाया भुगतान ना करने पर जमीन की कुर्की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। इसी तरह, राऊखेडी क्षेत्र में 16 लाख 76 हजार 758 रुपए का टैक्स बकाया था। इसे देखते हुए वहां भी कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है।

इसके पश्चात बकायादारों द्वारा मात्र एक लाख रुपए का टैक्स जमा किया गया। शेष राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर बकाया वसूली के लिए कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link