- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- About 80 From Malwa Province, Small Girls From Kinnar Samaj, Broke Their Piggy Bank And Presented The Amount
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि का अभियान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और संघ के द्वारा चलाया जा रहा है जिसका समापन दो दिन बाद होगा। अभी तक मालवा प्रांत से ही लगभग 80 करोड रुपए की राशि मिली है जिसमें किन्नर समाज से लेकर छोटी बालिकाओं ने अपने गुल्लक तोड़कर राशि भेंट की है। शहर से ही अग्रवाल ग्रुप और मोयरा सरिया से क्रमश: 1 करोड़ और 1 करोड़ 11 लाख समर्पण निधि भेंट की गई तो किन्नर समाज ने भी अपनी ओर से 11 हजार की राशि दी है। वहीं दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर समर्पण निधि प्राप्त होने के साथ-साथ परेशानी कि कई चेक भी समर्पण नीति में लिए जाने पर रिटर्न हो गए हैं। अब फिर से उन्हें समायोजित करने के लिए लगातार स्वयंसेवक परेशान हो रहे हैं।
समर्पण निधि अभियान का समापन कल होगा और पूरे मालवा प्रांत से बेहतर प्रतिसाद मिला है जिसके अंतर्गत बेहतर अभियान साबित हुआ है।विश्व हिंदू परिषद के मंत्री रवि कसेरा ने बताया कि पूरे मालवा प्रांत से लगभग 80 लाख की राशि राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के तहत मिली है जिनकी गणना लगातार हो रही है। इसके साथ ही कुछ चेक रिटर्न होने से थोड़ी परेशानी जरूर है और राशि देने वालों से संपर्क चल रहा है ताकि समायोजन हो सके। समर्पण निधि अभियान का समापन कल होने जा रहा है। मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित ने बताया कि राम गिलहरी के रूप में इसमें नन्हे बच्चों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कई बच्चों ने अपने गुल्लक तोड़कर हजारों रुपए की राशि समर्पण निधि अभियान के तहत हिस्सा बनी है तो किन्नर समाज ने भी अपना योगदान दिया है। शहर के साथ ही पूरे मालवा प्रांत में इसके उदाहरण है।