- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Surcharge Of 15% On Outstanding Property From 1st March, Cash Counters Opened Even In Two Days Of Vacation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निगम ने बकायादारों को सूचना पत्र भेजकर 5 प्रतिशत सरचार्ज से बचने के लिए दो दिन में राशि जमा कराने को कहा है।
1 मार्च से संपत्ति कर की बकाया राशि पर 15 प्रतिशत सरचार्ज लगने वाला है। वर्तमान में निगम द्वारा 10 प्रतिशत सरचार्ज लिया जा रहा है। आने वाले दो दिनों में सरचार्ज से बचने के लिए लोग राशि जमा कराएंगे। इसके लिए छुट्टी के दो दिन भी कैश काउंटर खुले रहेंगे।
नगर निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संपत्ति कर पर 28 फरवरी तक 10 प्रतिशत सरचार्ज लिया जाएगा। आने वाले दिनों में शासन के निर्देश के बाद एक माह से 15 प्रतिशत सरचार्ज लिया जाएगा। 5 प्रतिशत सरचार्ज की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि निगम द्वारा वसूली अभियान पूरी तरह अघोषित रूप से बंद कर दिया गया है और संपत्ति कुर्की भी नहीं की जा रही है। निगम ने बकायादारों को सूचना पत्र भेजकर 5 प्रतिशत सरचार्ज से बचने के लिए दो दिन में राशि जमा कराने को कहा है। इसी के चलते जोनल से लेकर मुख्यालय और अन्य स्थानों के कैश काउंटर छुट्टी के दिन भी खुले रखे जाएंगे।