- Hindi News
- Local
- Mp
- CM Shivraj Singh Chauhan Made Kamal Nath’s Assembly Video Viral; Congress Sed Privilege Case
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधानसभा के दौरान इसी तरह कमलनाथ और शिवराज आमने-सामने आ गए।
- कांग्रेस का कहना- विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो जारी करना नियमों के विरुद्ध
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान का वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायरल कर दिया है। कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं – कम से कम आपकी साइकिल हमें तो दिलवा दीजिए। इस पर शिवराज कहते हैं – आपकी उम्र का लिहाज करता हूं। किसी भी कीमत पर आपको साइकिल नहीं दूंगा।
कमलनाथ जी, आपकी उम्र का लिहाज है!
किसी भी कीमत पर आपको साइकिल नहीं दूंगा। pic.twitter.com/9Ek3E8rzic
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 26, 2021
शिवराज के इस वीडियो को वायरल करने पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के नरेंद्र सलूजा ने कहा- इस तरह विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो सार्वजनिक करना नियमों के विरुद्ध है। विधानसभा किसी एक दल का नहीं होता है। यह सभी दलों से मिलकर बनती है। यह सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन है।
विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो जारी करना नियमों के अंतर्गत नहीं आता है।
अपने राजनैतिक हित व छवि चमकाने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।
विधानसभा एक दल की नहीं, सभी की होती है ?यह तो नियमों का उल्लंघन व विशेषाधिकार का मामला है। https://t.co/oKsHrJxuTh
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) February 27, 2021
विशेषाधिकार का मामला है। उन्होंने कहा कि शिवराज यदि आपको विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो ही वायरल करना था तो नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के सिलसिलेवार सारे आरोपों का व आपको दिए गए करारे जवाब का भी वीडियो जारी करने का साहस दिखाना था। सिर्फ एक पक्ष का वीडियो जारी कर आप क्या बताना चाह रहे हैं?