अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 12 जिलों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया. (सांकेतिक फोटो)
प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,862 हो गई. यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने दी है.
अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 12 जिलों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 96 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 58 नए मामले सामने आए. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,61,013 संक्रमितों में से अब तक 2,54,644 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,518 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 246 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
आगे की रणनीति तैयार करेंगे
वहीं, गुरुवार को खबर सामने आई थी कि देश के 7 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इन सभी राज्यों पर केंद्र सरकार पूरी नजर बनाए हुए है. हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से इन राज्यों के लिए मल्टी डिसीप्लिनरी हाई लेवल टीमों को रवाना भी किया था. केंद्र सरकार की इन टीमों ने पाया है कि इन 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले वास्तव में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. उधर, इन टीमों की रिपोर्ट के आधार पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से जल्द ही इन 7 राज्यों के साथ एक रिव्यू मीटिंग की जाएगी और संक्रमण को किस तरीके से काबू किया जाए. इसका एक फुलप्रूफ प्लान तैयार करने पर भी चर्चा होगी.