New Honda City
होंडा की इस फिफ्थ जेनरेसन होंडा सिटी पर आप कुल 46,800 रुयपे तक की बचत कर सकते है. जिसमे आपको 10 हजार रूपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रूपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार तक का लॉयल्टी बोनस और 10,800 रुपये तक की एक्सेसरीज फ्री में आपको मिलेगी. इस कार की कीमत 11 लाख रुपये से 14.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है.
यह भी पढ़ें: New Mahindra Scorpio में मिलेगा सनरूफ फीचर, जानें कीमत और कब होगी लॉन्चHonda Amaze
कंपनी अपने होंडा अमेज पर आपको 49,000 तक की डिस्काउंट ऑफर कर रही है. जिसमे आपको 12,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 12.5 से 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रूपये तक का लॉयल्टी बोनस और 18 हजार रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएगी. इस कार की कीमत 6.22 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है.
यह भी पढ़ें: हुंडई की सबसे सस्ती Bayon SUV 2 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने टीजर जारी किया
Honda WR-V
कंपनी अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V पर आपको सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है जिसके तहत आप मैक्सिमम बचत कर सकते है. इस ऑफर के तहत कंपनी आपको 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, और 29,500 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही हैं. जो की कुल मिलके 75,000 से भी ज्यादा तक की बचत कर सकते है. इस एसयूवी की कीमत 8.55 लाख रुपये से 11.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
Honda Jazz
कंपनी अपने इस Jazz हैचबैक कार पर आपको भी आपको 50 हजार रूपये से ज्यादा तक बचत करने का मौका दे रही है. जिसमे कि आपको 5 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस, और 29,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएगी. इस कार की कीमत 7.55 लाख रुपये से 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.