देवदत्त पड्डीकल ने शुक्रवार को केरल के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए, जो कि उनका इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक है. पड्डीकल ने 126 रनों की पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए. इस धमाकेदार शतक की बदौलत कर्नाटक ने केरल को 9 विकेट से हरा दिया और उसने 278 रनों का लक्ष्य 27 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. बता दें पड्डीकल ने ओडिशा के खिलाफ पिछले मैच में 152 रन बनाये थे.