- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan: Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | Shivraj Singh Chouhan Will Hold Review Meeting Today
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे
- कॉपी लिंक
- प्रदेश के 52 जिलों से 40 जिलों में नए केस मिले
- एक फरवरी को जारी रिपोर्ट में 151 नए केस आए थे
मध्यप्रदेश में अब कोरोना दोबारा पैर पसारने लगा है। फरवरी महीने में पहली बार यह आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है। शनिवार को जारी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 390 कोरोना संक्रमित मिले। एक फरवरी को यह संख्या 151 थी। सबसे कम मरीब 10 फरवरी को 141 मिले थे। बीते 27 दिन की बात की जाए तो नए केस की संख्या 200 से कम रही, जबकि 11 दिन 200 से लेकर 300 और दो दिन से 3 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। आज सबसे ज्यादा केस इंदौर में 122 और भोपाल में 102 संक्रमित मिले हैं।
52 जिलों से 40 में नए केस आए
प्रदेश के 52 जिलों में से 40 जिलों में शनिवार को जारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। भोपाल और इंदौर के बाद दमोह में 18, बैतूल में 13, छिंदवाड़ा में 12 और जबलपुर में 11 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा अलीराजपुर, अनुपपुर, बालाघाट, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वलियर, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शिवनी, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौनी, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में नए केस मिले।
कुल 2 हजार 666 एक्टिव केस
मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2 लाख 61 हजार 403 कोरोना संक्रमित केस हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 54 हजार 874 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3861 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 2666 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 53 लाख 76 हजार 922 सैंपल हो चुके हैं। करीब 3 लाख लोगों को टीका लगाए जा चुके हैं।
फरवरी में कोरोना केस
दिन | नए केस |
1 फरवरी | 151 |
2 फरवरी | 168 |
3 फरवरी | 258 |
4 फरवरी | 166 |
5 फरवरी | 162 |
6 फरवरी | 197 |
7 फरवरी | 184 |
8 फरवरी | 193 |
9 फरवरी | 167 |
10 फरवरी | 141 |
11 फरवरी | 169 |
12 फरवरी | 161 |
13 फरवरी | 194 |
14 फरवरी | 223 |
15 फरवरी | 203 |
16 फरवरी | 233 |
17 फरवरी | 251 |
18 फरवरी | 241 |
19 फरवरी | 297 |
20 फरवरी | 257 |
21 फरवरी | 299 |
22 फरवरी | 294 |
23 फरवरी | 248 |
24 फरवरी | 344 |
25 फरवरी | 368 |
26 फरवरी | 332 |
27 फरवरी | 390 |