Road Safety World Series: केविन पीटरसन आ रहे हैं भारत, इंग्लैंड लीजेंड्स की करेंगे कप्तानी

Road Safety World Series: केविन पीटरसन आ रहे हैं भारत, इंग्लैंड लीजेंड्स की करेंगे कप्तानी


नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन पांच मार्च से रायपुर में शुरू हो रही ‘अनअकैडेमी सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज’ में इंग्लैंड लीजैंड्स के कप्तान होंगे जबकि खालिद महमूद बांग्लादेश लीजैंड्स की कप्तानी करेंगे. पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू होगार्ड, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं. वहीं बांग्लादेश टीम में नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक भी शामिल होंगे. इंग्लैंड लीजैंड्स टीम शुक्रवार को दोपहर में रायपुर पहुंचेगी जबकि बांग्लादेश की टीम शनिवार को पहुंचेगी. इस टी20 सीरिज का पहला सत्र 11 मार्च 2020 से खेला जाना था जो कोरोना महामारी के कारण चार मैचों के बाद रद्द हो गया.

अब बचे मुकाबले रायपुर में होंगे. सीरीज में बड़े खिलाड़ियों की बात की जाए तो वीरेंद्र सहवाग, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान, चामिंडा वास, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, लांस क्लूजनर भी टूर्नामेंट में उतरेंगे. ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा. . इसमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और मेजबान भारत के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे. इसका आयोजन देश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है.

रोड सेफ्टी सीरीज में भारत नंबर 1 पोजिशन पर
बता दें रोड सेफ्टी सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की टीम दोनों मैच जीतकर टॉप पर है. साउथ अफ्रीका ने एक मैच में एक जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. श्रीलंका ने 2 में से 1 मैच जीता और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच और वेस्टइंडीज ने दोनों मैच गंवाए थे.यह भी पढ़ें:

अश्विन को नहीं था ऑस्ट्रेलिया में खेलने का विश्वास, कहा-पिछले तीन महीने परीकथा की तरह रहे

India vs England: नासिर हुसैन बोले-भारत से इंग्लैंड डरा हुआ था, लय खो चुकी है मेहमान टीम

इंग्लैंड लीजैंड्स : केविन पीटरसन, ओवैस शाह, फिलीप मस्टर्ड, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन, कबीर अली, साजिद महमूद, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस शोफील्ड, जोनाथन ट्रॉट, रियान साइडबॉटम, उस्मान फजल, मैथ्यू होगार्ड , जेम्स टिंडाल.

बांग्लादेश लीजैंड्स : खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मसहूद, हनान सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मोहम्मद शरीफ मुशफिकुर रहमान, ममूद रशीद.





Source link