- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Cyber hackers Of Delhi Ask Credit Card Number And OTP On The Phone And Withdraw 82 Thousand Rupees From Bank Account In Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सायबर क्राइम भोपाल अब तक इस मामले में सिर्फ एक ही आरोपी को पकड़ सकी है। – प्रतीकात्मक फोटो
- सायबर क्राइम भोपाल की टीम ने दिल्ली से आरोपी को पकड़ा
भोपाल में एक युवक को फोन पर क्रेडिड कार्ड का नंबर और OTP बताना भारी पड़ गया। ऑन लाइन जालसाजी करने वाले आरोपियों ने उसके खाते से करीब 82 हजार रुपए उड़ा दिए। रुपए निकलने के बाद युवक आरोपियों को फोन लगाता रहा, लेकिन फिर फोन ऑन ही नहीं हुए। सायबर क्राइम भोपाल ने दिल्ली से इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
DSP सायबर क्राइम नीतू सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले प्राइवेट जॉब करने वाले हबीबगंज निवासी संदीप कुमार यादव ने ऑन लाइन फ्रॉड की शिकायत की थी। संदीप ने बताया कि उन्हें एक फोन आया। जालसाज ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है।
वे क्रेडिट कार्ड का नंबर अपडेट करा दें। इसके बाद फोन पर एक OTP आएगा। उसे भी बता दें। संदीप ने उन्हें दोनों ही जानकारी बता दी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर बैंक का SMS आया। इसमें उनके खाते से 81 हजार 550 रुपए निकाले गए थे। यह रुपए एक खाते और वॉलेट में गए। उसकी शिकायत पर पड़ताल के बाद आरोपी की लोकेशन दिल्ली आई।
सायबर क्राइम की टीम ने शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 31 साल के फुरकान खान के रूप में हुई। आरोपी सिलाई का काम करता है। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ यह धोखाधड़ी कर रहा था। उसके खाते से भी पुलिस को कई और लेनदेन की जानकारी मिली है।
लेनदेन का काम करता है फुरकान
फुकरान ने पुलिस को बताया कि उसका काम रुपए खातों में पहुंचने के बाद उसे निकालना और कमीशन काट कर उसके साथियों तक पहुंचाना होता था। टेक्निकल पार्ट उसके दूसरे साथी देखते हैं। मामले की जांच कर रहे SI सुबोध ने बताया कि दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।