Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फरवरी के एकदम अंत तक आमतौर पर सुबह और शाम के वक्त ठण्डक का अहसास अधिक होता है लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं है। तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। आगे संकेत भी यही मिल रहे हैं। मौसम पारा ऊपर जाने के साथ गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते तीन-चार दिनों से हवा का रुख बदलने से माहौल पूरी तरह से बदल गया है।
पहले पूर्व, उत्तर के साथ पश्चिमी हवा थी लेकिन अब पूरी तरह पश्चिमी हवा होने से वातावरण में गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह-शाम के वक्त भी अपेक्षा के अनुसार सर्दी नहीं है। दोनों तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किये जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि आगे पारा ऊपर की ओर जाएगा। अभी फिलहल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वातावरण में अपेक्षा से अधिक गर्मी है।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, ये भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी 2 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। मौसम आने वाले 24 घण्टों में शुष्क रहने का अनुमान है। पी-6