दोनों कंपनियों ने पिछले साल अक्टूबर में कैशलेस पेमेंट के लिए साझेदारी की थी.
देश के 7 प्रमुख शहरों में जल्द ही अमेजन पे और ऊबर की तरफ से राइडर्स और ड्राइवर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 40 हजार ऊबर ऑटो में प्लास्टिक स्क्रीन लगाए जाएंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 28, 2021, 8:44 PM IST
हर राइड पर 50 फीसदी तक का कैशबैक
इससे पहले दोनों कंपनियों ने पिछले साल अक्टूबर में कैशलेस पेमेंट के लिए साझेदारी की थी. अब इस साझेदारी के तहत यदि राइडर्स अमेजन पे से पेमेंट करेंगे तो हर राइड पर 50 फीसदी तक का कैशबैक मिल सकता है. कंपनी ने कहा है कि इससे उबर ऑटो का इस्तेमाल ज्यादा होगा.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत! धर्मेंद्र प्रधान ने कहा – अप्रैल 2021 से घट सकते हैं दामइस मौके पर उबर इंडिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा, ”कंपनी सभी सावधानी बरतना जारी रखेगी, जिसमें सेफ्टी स्क्रीन स्थापित करना और ऐप पर डिजिटल पेमेंट विकल्पों को एनेबल करना शामिल है ताकि न्यू नॉर्मल के दौरान पैसेंजर और ड्राइवर दोनों सुरक्षित महसूस कर सकें. हम मानते हैं कि यह एसोसिएशन सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.”
ये भी पढ़ें- SBI Pension Loan: आसानी से मिल जाएगा 14 लाख रुपये तक का लोन, बस करना होगा इस नंबर पर मिस्डकॉल
अमेजन पे के सीईओ महेंद्र नेरुरकर ने कहा, ”कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को अपनाने में कई गुना बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. भारतीय दैनिक आवागमन के लिए फिर से बाहर निकलने लगे हैं, इसलिए हम उनके अनुभव को ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और फायदेमंद बनाने के लिए बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”