प्रशासन ने की कार्रवाई: भार्गव और बरेली मोहल्ले में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

प्रशासन ने की कार्रवाई: भार्गव और बरेली मोहल्ले में अतिक्रमण पर चली जेसीबी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शोभापुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती जेसीबी मशीन।

  • शिकायत के बाद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

प्रशासन ने शनिवार को भार्गव मोहल्ला और बरेली मोहल्ला में अपने दल बल के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इन मोहल्लों में 48 लोगों के अतिक्रमण की लिस्ट थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। गौरतलब है कि परिवर्तन संगठन के द्वारा अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था।

शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान जो लोगों के द्वारा किया गया अतिक्रमण प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में हटवाया गया। शोभापुर में अतिक्रमण आम बात हो गई है इन मोहल्लों के अतिरिक्त अन्य कई मोहल्लों में अतिक्रमण देखा जा सकता है।

अतिक्रमण के कारण यातायात भी बाधित होता है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस दौरान प्रशासकीय अधिकारियों में गुलाबचंद उइके राजस्व निरीक्षक सोहागपुर, रामदास गोरले राजस्व निरीक्षक तथा इनके साथ सहायक रजत गढ़वाल, प्रताप पटेल, प्रदीप गुप्ता, शशांक चतुर्वेदी एवं एक दर्जन ग्राम कोटवार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link