बेटी के साथ सो रही मां की हत्या: 4 माह की बेटी को गोद में लेकर लेटी थी महिला, धारदार हथियार से सिर पर मारा; पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा मायके में थी

बेटी के साथ सो रही मां की हत्या: 4 माह की बेटी को गोद में लेकर लेटी थी महिला, धारदार हथियार से सिर पर मारा; पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा मायके में थी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Murder Of The Woman In Nagda, Ujjain, The Parents Had Gone To The Market At The Time Of The Incident, The Four month old Daughter Was Sleeping Next Door.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमरे में खून से लथपथ पड़ा सोनाली का शव

  • जमानत पर छूटे पति को हत्या के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

चार महीने की बेटी को गोद में लेकर सो रही महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सात महीने पहले वह अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा मायके में रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति को हत्या के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला उज्जैन से 60 किमी दूर नागदा इंडस्ट्रियल एरिया का है।

वारदात के समय माता-पिता बाजार गए थे। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से चोट के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक जांच में यह सामने आया है कि महिला पर सोते समय वार किया गया। वारदात के समय चार माह की बेटी मां के बगल लेटी थी। मिली जानकारी के अनुसार, नागदा के गोल्डन लॉज की तीसरी मंजिल पर मानसिंह अपनी पत्नी भूरी बाई और सौतेली बेटी सोनाली के साथ रहता है। सोनाली की चार माह की एक बेटी है। वह अपने पति महिदपुर निवासी विशाल से अलग मायके में रह रही थी। रविवार को खून से लथपथ उसका शव घर में मिला। सिर पर कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।

सुबह सात से 11 बजे की बीच की घटना

पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनाली की हत्या रविवार सुबह सात से 11 बजे के बीच की गई है। मानसिंह ने पुलिस को बताया कि वह और भूरी बाई सब्जी की दुकान लगाते हैं। सुबह सात बजे दोनों मंडी चले गए थे। करीब सवा आठ बजे मानसिंह अकेले घर लौटा था। उसका कहना था कि लॉज के दूसरी मंजिल तक ही सप्लाई का पानी आता है, इसलिए रोज नीचे से पानी भरना पड़ता है। रोज की तरह वह रविवार को भी करीब सवा आठ बजे पानी भरने घर आया था। उस समय घर का दरवाजा बाहर से बंद था। मुझे लगा कि सोनाली सो रही होगी इसलिए घर के अंदर नहीं गया। पानी भरने के बाद बाहर से फिर चला गया। दोपहर करीब 11 बजे पत्नी के साथ आया तो देखा कि दरवाजा खुला था। अंदर गया तो सोनाली का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी चार माह की बेटी बगल में सो रही थी। सोनाली की दशा देखकर मानसिंह और भूरी बाई दोनों भागते हुए बाहर आए और लॉज के अन्य लोगों की वारदात की जानकारी दी। खबर मिलते ही नागदा थाना प्रभारी एससी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक जांच के लिए उज्जैन से बुलाई टीम

घटनास्थल की जांच के लिए उज्जैन से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। फॉरेंसिक अधिकारी अरविंद नायक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि वारदात को देखकर साफ है कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।

पति पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

पुलिस ने बताया कि मृतिका सोनाली ने सात-आठ माह पहले पति विशाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। इसी संदेह में उसे महिदपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link