स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में ओलिंपिक चैम्पियन को हराने वाले दीपक ने सिल्वर मेडल जीता, फाइनल में एसेनोव ने 3-2 से हराया

स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में ओलिंपिक चैम्पियन को हराने वाले दीपक ने सिल्वर मेडल जीता, फाइनल में एसेनोव ने 3-2 से हराया


  • Hindi News
  • Sports
  • Strandja Memorial Tournament In Sofia, Bulgaria Deepak Won Silver Medal; Daniel Esenov Defeated 3–2 In The Final

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुल्गारिया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीपक एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। यह इस साल का उनका पहला इंटरनेशनल मेडल है।

बॉक्सर दीपक कुमार ने बुल्गारिया में चल रहे स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 52 किलोग्राम में सिल्वर मेडल जीता है। उन्हें फाइनल में डेनियल एसेनोव ने 3-2 से हराया। पहली बार वह इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने में सफल हुए हैं। पिछले साल वह पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। दीपक के अलावा 69 किलोग्राम में नवीन बोरा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्हें उज्बेकिस्तान के बोबो उस्मान ने हराया।

दीपक ने सेमीफाइनल में ओलिंपिक चैम्पियन को हराया था
दीपक ने सेमीफाइनल में मौजूदा ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन शाखोबिदिन जोइरोव को हराकर उलटफेर किया था। उन्होंने जोइरोव को 4-1 से हराया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ​​​​​​​अरिसालव वासिलिव को 5-0 से हराया था। दीपक एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। यह इस साल का उनका पहला इंटरनेशनल मेडल है।

जीत के बाद दीपक ने कहा, ‘गोल्ड न जीत पाना निराशाजनक है, लेकिन मेरा सपना पूरा हुआ। मैं इस टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बना सका। मुझे इस टूर्नामेंट में ओलिंपिक मेडलिस्ट जोइरोव के साथ खेलने का मौका मिला। मुझे कई और स्किल्स पर काम करने की जरूरत है। मैं अपने कोच के साथ अपनी कमियों को दूर करने पर काम करूंगा।

13 भारतीय बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं
स्ट्रैंडजा बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 13 भारतीय बॉक्सर शामिल हुए। इनमें से 10 बॉक्सर हरियाणा से हैं। हरियाणा के मुक्केबाजों में 3 लड़कियां और 7 लड़के हैं। स्ट्रैंडजा बॉक्सिग टूर्नामेंट को यूरोपीय सर्किट में सबसे पुराना इंटरनेशनल टूर्नामेंट माना जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link