MP में महिलाओं पर अपराध: हेल्प लाइन 181 पर 14 हजार 450 महिलाओं ने मदद मांगी; हर दिन 10 से ज्यादा की काउंसलिंग करनी पड़ रही

MP में महिलाओं पर अपराध: हेल्प लाइन 181 पर 14 हजार 450 महिलाओं ने मदद मांगी; हर दिन 10 से ज्यादा की काउंसलिंग करनी पड़ रही


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • On CM Help Line 181, Evry Day More Then 14 Thousand Women Call In Madhya Pradesh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल18 घंटे पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर हर दिन करीब 60 महिलाएं मदद के लिए काल करती हैं।

  • एक मार्च 2020 से 28 फरवरी 2021 तक पहुंची करीब साढ़े 4 हजार शिकायतें
  • अब तक साढ़े 12 हजार मामलों में कार्रवाई कर पुलिस ने किया निराकरण

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में गत वर्ष 54 हजार से ज्यादा अपराध सिर्फ महिलाओं पर हुए, जबकि इस दौरान 14 हजार से ज्यादा महिलाओं ने महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर भी मदद मांगी। अब तक 12 हजार से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर निराकरण किया गया। इनमें से 10 से अधिक महिलाओं की हर दिन काउंसलिंग करने की जरूरत पढ़ रही है। काउंसलिंग के दौरान महिलाओं को अपराध, मदद और अन्य तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई गई। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया है।

चौबीस घंटे कॉल सेंटर चालू रहता है

प्रदेश में भारत शासन के सहयोग से महिला हिंसा और घरेलू हिंसा के लिए महिलाओं को सहायता पहुंचाने के एक मार्च 2020 को ‘181’ महिला हेल्पलाइन शुरू की गई थी। महिलाओं की सहायता, सूचना एवं सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर 24×7 संचालित है।

हर दिन 60 से अधिक शिकायतें पहुंच रही

महिला हेल्पलाइन के माध्यम से एक मार्च 2020 से 21 फरवरी 2021 तक कुल 14 हजार 450 शिकायतें आईं। इनमें से 12 हजार 513 शिकायतों को हल किया गया। महिला हेल्पलाइन ‘181’ में हर दिन लगभग 60 शिकायतें आ रही हैं। इनमें से हर दिन 10 से अधिक महिलाओं की काउंसलिंग की जाती है।

यह सेवाएं दी जा रहीं

हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, संरक्षण अधिकारी आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। महिला हेल्पलाइन को प्रदेश के समस्त 51 वन स्टॉप सेंटर से एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को शासकीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है। हेल्पलाइन में अनुभवी परामर्शदाता उपलब्ध रहते हैं, जो महिलाओं को भावनात्मक सहयोग के साथ आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाता है।

वर्ष 2020 में महिलाओं पर अपराध

महीना हत्या छेड़छाड़ अपहरण रेप कुल अपराध
दिसंबर 47 689 611 339 3767
नवंबर 42 1034 659 376 4840
अक्टूबर 52 1177 638 486 5768
सितंबर 52 999 601 418 5040
अगस्त 53 846 507 382 4352
जुलाई 77 1102 566 439 5229
जून 54 1134 624 434 5037
मई 60 1087 381 357 4371
अप्रैल 38 657 207 206 2570
मार्च 36 852 645 358 4292
फरवरी 44 835 773 385 4704
जनवरी 43 869 675 372 4557

खबरें और भी हैं…



Source link