MP News Live Updates: गोडसे भक्त बाबूलाल का सज्जन सिंह वर्मा ने किया समर्थन, अरुण यादव पर दिया ये बयान

MP News Live Updates: गोडसे भक्त बाबूलाल का सज्जन सिंह वर्मा ने किया समर्थन, अरुण यादव पर दिया ये बयान








LOAD MORE


देवास. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास पहुंचे. उन्होंने यहां गोडसे भक्त बाबूलाल चौरसिया का समर्थन किया. उन्होंने कहा- मेरे जैसे कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए ये गर्व का क्षण है कि गोडसे को मानने वाले लोग, पूजने वाले लोग, अब समझ गए कि ये देश गोडसे के विचारों से नहीं गांधी के विचारों से आगे बढ़ सकता है. इस राष्ट्र में दो विचार धाराएं चलती हैं. एक गांधी की, एक गोडसे की, तो अब देश की जनता भी समझ जाएगी कि देश में गोडसे की विचार धारा ही नहीं, अकेली, गांधी की विचार धारा चलेगी.अरुण यादव के ट्वीट पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- अरे ठीक है, ऐसे कई ट्वीट आते है दिनभर. बात ये है कि मैं तो गांधीजी के चरणों में प्रणाम करता हूँ. उनके विचारों को आज गोडसे के लोग मानने लगे गए.अरुण यादव मामूली कार्यकर्ता हैं. ऐसे करोड़ों-करोड़ो कार्यकर्ता है कांग्रेस में.





Source link