विजयपुर और सोलापुर के बीच NH-52 पर सिंगल लेन 25.54km की सड़क केवल 18 घंटे में बनाकर तैयार कर दी. (PC सोशल मीडिया)
World Record NHAI : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इस सड़क को बनाने वाली कंपनी और उसके कर्मचारियों को बधाई दी. आपको बता इें इस सड़क को बनाने में 500 कर्मचारी काम कर रहे है. जो 110 किमी हाईवे का निर्माण करेंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 28, 2021, 12:03 PM IST
इतने घंटे में बनाई 25.54km सड़क – NHAI ने विजयपुर और सोलापुर के बीच NH-52 पर सिंगल लेन 25.54km की सड़क केवल 18 घंटे में बनाकर तैयार कर दी. आपको बता दें ये हाईवे बेंगलुरु-विजयपुरा-औरंगाबाद-ग्वालियर कॉरिडोर का एक हिस्सा, सोलापुर-विजापुर राजमार्ग यात्रियों के लिए यात्रा के समय को काफी कम कर देगा और सड़क सुरक्षा को भी बढ़ाएगा.

गडकरी ने सड़क बनाने वाली टीम को दी बधाई – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इस सड़क को बनाने वाली कंपनी और उसके कर्मचारियों को बधाई दी. आपको बता इें इस सड़क को बनाने में 500 कर्मचारी काम कर रहे है. जो 110 किमी हाईवे का निर्माण करेंगे. वहीं इस हाईवे का निर्माण 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा.यह भी पढ़ें: Honda Shine और Activa खरीदें केवल 2,499 रुपये के डाउन पेमेंट पर, 5 हजार रुपये का मिलेगा कैशबैक, जानें पूरा ऑफर
इसी महीने NHAI ने एक दूसरा रिकॉर्ड भी बनाया था – इसी महीने NHAI ने चार लेन के हाईवे पर सबसे अधिक मात्रा में कंक्रीट बिछाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था. जिसको पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा हासिल किया गया था. आपको बता दें ये हाईवे ग्रीनफील्ड दिल्ली-वडोदरा-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा है. जिस पर स्वचालित अल्ट्रा आधुनिक कंक्रीट पेवर मशीन से काम किया जा रहा है.