On This Day: 9 साल पहले कोहली ने खेली थी ‘विराट’ पारी, बुरी तरह पिटे थे लसिथ मलिंगा

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली आज तीनों फार्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं. 9 साल पहले साल 2012 में विराट कोहली ने एक ऐसी पारी खेली थी जिसने ये साबित कर दिया था कि वो भविष्य में एक बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर जैसा कद हासिल कर सकते हैं. आज ही के दिन यानी 28 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने ताबड़तोड़ शतक जड़ भारतीय टीम को बड़ी जीत दिलाई थी.(PIC-AP)

On This Day in 2012: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 133 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. भारत ने यह मैच सिर्फ 36.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 321 रन बनाकर जीत लिया था.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 28, 2021, 11:58 AM IST

On This Day:  9 साल पहले कोहली ने खेली थी ‘विराट’ पारी, बुरी तरह पिटे थे लसिथ मलिंगा

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली आज तीनों फार्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं. 9 साल पहले साल 2012 में विराट कोहली ने एक ऐसी पारी खेली थी जिसने ये साबित कर दिया था कि वो भविष्य में एक बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर जैसा कद हासिल कर सकते हैं. आज ही के दिन यानी 28 फरवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने ताबड़तोड़ शतक जड़ भारतीय टीम को बड़ी जीत दिलाई थी.(PIC-AP)

इस मैच में श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए तिलकरत्ने दिलशान के नाबाद 160 और कुमार संगकारा के 105 रनों की बदौलत 50 ओवर में चार विकेट खोकर 320 रन बनाए थे. श्रीलंका के पास लसिथ मलिंगा, नुवान कुलेशखरा, एंजेलो मैथ्यूज, परवेज महरूफ, तिसारा परेरा और रंगना हेरथ जैसे दिग्गज गेंदबाज थे. हालांकि कोहली के तूफान आगे कोई श्रीलंकाई गेंदबाज टिक नहीं सका (PIC : PTI)
india vs england, virat kohli, ahmedabad pitch, भारत-इंग्लैंड टेस्ट, विराट कोहली, अहमदाबाद पिच

321 लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 54 रन जोड़ डाले. सहवाग 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सचिन भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 39 रन बनाकर चलते बने. भारत ने दसवें ओवर में दूसरा विकेट खोया जिसके बाद क्रीज पर गौतम गंभीर का साथ देने विराट कोहली उतरे. कोहली ने 86 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके अलावा गंभीर ने भी 63 रनों की पारी खेली. (फोटो-एपी)

विराट कोहली के गंभीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 और चौथे विकेट के लिए सुरेश रैना के साथ नाबाद 120 रनों की साझेदारी की. रैना ने इस मैच में 24 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली थी. भारत ने 321 रनों के लक्ष्य का पीछा सिर्फ 36.4 ओवरों में किया. कोहली यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 9वां शतक था. (PIC: AP)
ipl 2021, mumbai indians , Lasith Malinga , cricket

मैन ऑफ द मैच कोहली ने इस मैच में लसिथ मलिंगा को जमकर निशाना बनाया था. मलिंगा ने इस मैच में 7.4 ओवर में 96 रन लुटाए थे. मैच के 35वें ओवर में कोहली ने उनके ओवर में 24 रन मारे थे. कोहली की इस पारी ने साबित कर दिया था कि वह आने दिनों में क्रिकेट के शहंशाह बनेंगे.(फोटो क्रेडिट: मुंबई इंडियंस ट्विटर )

अगली ख़बर

Source link