कोलार का भूजल स्तर सुधरेगा: सर्वधर्म पुल के पास बनेगा स्टॉप डैम और ग्रीन कॉरिडोर; कलियासोत नदी में 12 महीने बना रहेगा पानी

कोलार का भूजल स्तर सुधरेगा: सर्वधर्म पुल के पास बनेगा स्टॉप डैम और ग्रीन कॉरिडोर; कलियासोत नदी में 12 महीने बना रहेगा पानी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Stop Dam And Green Corridor To Be Built Near Sarvadharma Bridge; Water Will Remain In Kaliasot River For 12 Months

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

50 लाख रुपए से सर्वधर्म पुल के पास होगा तैयार

  • फायदा…भूजल स्तर सुधरेगा, पर्यावरण में सुधार और सौंदर्यीकरण भी होगा
  • 35 मी. लंबा और एक मीटर ऊंचा होगा स्टॉप डैम

बरसात के दिनों में कलियासोत नदी से बह जाने वाले पानी को रोकने के प्रयास शुरू हो रहे हैं। सर्वधर्म पुल के पास नदी पर पहला स्टॉप डैम बनाया जा रहा है। 35 मीटर लंबा और लगभग एक मीटर ऊंचे इस स्टॉप डैम के जरिए यहां पानी रोका जाएगा। इससे कोलार में भूजल का स्तर भी सुधरेगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो नदी पर ऐसे कई स्टॉप डैम बना कर नदी को बारहमासी बनाया जाएगा। नदी के दोनों ओर ग्रीन कोरिडोर भी डेवलप किया जाएगा।

अभी बारिश का पूरा पानी बह जाता है
बारिश में कलियासोत डैम के गेट खुलने के बाद पूरा पानी बह जाता है। बारिश में कलियासोत नदी से पानी का तेज बहाव देखा जाता है। जबकि बाद में इसमें पानी नहीं रहता। और कोलार इलाके में भूजल का स्तर भी काफी नीचे है।

50 लाख से बनेगा स्टॉप डैम
स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को सर्वधर्म पुल के पास कलियासोत नदी पर स्टॉप डैम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। यह स्टॉप डैम 50 लाख से बनेगा। विधायक शर्मा ने कहा कि उनकी इच्छा कलियासोत नदी को साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर डेवलप करने की है। यहां ग्रीन कॉरिडोर के साथ वाटर स्पोर्ट्स और दूसरी रिक्रिएशनल गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं विकसित होंगी।

​​​​​​​कलियासोत नदी से 30 मीटर दूरी तक निर्माण पर रोक
भोपाल मास्टर प्लान 2005 में कलियासोत नदी से 30 मीटर दूरी तक निर्माण पर रोक है। शहर के बीच में यह वन क्षेत्र लोगों को आकर्षित करता है। चूनाभट्टी और कोलार क्षेत्र में बसाहट के बाद इस क्षेत्र की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को नए तरह का खतरा हो गया है। इस क्षेत्र में नए फार्म हाउस और रेस्त्रां आदि का निर्माण हो रहा है, जिससे इसके पहले नदी के कैचमेंट में अवैध निर्माण का एक मामला एनजीटी तक गया था। लेकिन इस मामले में अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई।

बैरागढ़ में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण तीन मार्च को
बैरागढ़ में खेल विभाग द्वारा बनवाए गए सवा करोड़ के इनडोर स्पॉट्स कॉम्प्लेक्स का 3 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे। इसी की तैयारियों को लेकर रविवार शाम हेमू कालानी स्टेडियम में बैठक हुई। लोकार्पण समारोह को भव्य बनाने के लिए आयोजित बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा संतनगर, गांधीनगर, फंदा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link