- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Husband Beaten Hospitalized Wife After Delivery, Threatening To Be Discharged I Will Not Leave Alive Again
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला से पूछताछ करती पुलिस टीम की ज्योति तिवारी।
एक महिला द्वारा बेटी को जन्म देने पर गुस्साए पति ने उसकी अस्पताल में ही मारपीट की। धमकी देते हुए पत्नी से कहा कि डिस्चार्ज हो जाओ, फिर जिंदा नहीं छोडूंगा। अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि वह पति का खर्च उठाती है। इसके बाद भी पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देता है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया, भाग्योदय अस्पताल में भर्ती आशा आठ्या (30) की शादी मार्च 2016 में शास्त्री वार्ड निवासी अरविंद आठ्या से हुई थी। 23 फरवरी को आशा ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। इस पर पति अरविंद बोला कि तुमने लड़की क्यों पैदा की? दूसरे दिन 24 फरवरी की रात करीब 11 बजे पति अरविंद अस्पताल पहुंचा और लड़की पैदा करने की बात पर से पत्नी आशा के साथ मारपीट करने लगा। आशा की बहन ऊषा उसे बचाने पहुंची, तो उसे भी पीटा। इतने में अस्पताल का स्टाफ आ गया। उन्होंने बीच-बचाव कर अरविंद को वार्ड से बाहर किया। अरविंद ने जाते हुए गाली-गलौज की और कहा कि तुम डिस्चार्ज हो जाओ फिर जिंदा नहीं छोडूंगा।
शादी के बाद से ही पैसों को लेकर करता है परेशान
आशा ने बताया, पति अरविंद शादी के बाद से ही पैसों को लेकर परेशान करता है। आशा रेलवे में नौकरी करती है। अपनी सैलरी से पति का खर्च चलाती है। इसके बाद भी पति प्रताड़ित करता है। डिलीवरी के समय भी उसने पत्नी का ध्यान नहीं रखा। डिलीवरी के दौरान आशा की बहन ऊषा ने उसकी देखभाल की। आशा की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना धारा 498-ए, 323, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।