- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Alka Yagnik’s Relative Turned Out To Be Accused In Drugs Case, Was Absconding In Goregaon, Mumbai
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
70 किलो MDMA ड्रग्स मामले में लंबे समय से फरार सार्थक उर्फ सम्राट याज्ञनिक को इंदौर पुलिस ने मुंबई से दबोच लिया है। विजय नगर पुलिस ने देर रात तक सम्राट से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सम्राट मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक का रिश्तेदार निकला। मुंबई स्थित गोरेगांव इम्पीरियल हिट्स बिल्डिंग में रहने वाला सम्राट राखी सावंत का पड़ोसी बताया जा रहा है। मुंबई में कई फ़िल्मी हस्तियों से ड्रग्स के सौदागर सम्राट की पहचान थी। मुंबई में एस क्रिएशन नाम से इवेंट कंपनी चलाता है।
सम्राट की नजदीकी कई राजनेताओं से थी, जिसके नाम का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर रही है। देर रात उसने इस बात का खुलासा भी किया है कि ड्रग्स में रहते हए उसने दिल्ली, मुंबई, उतराखंड, देहरादून में कई जमीनों के सौदे नेताओं ने माध्यम से करवाए हैं। जमीन की दलाली में ही उसने करोड़ों रुपए कमाए हैं। वह रुपयों के नशे में इतना अधिक मदहोश था कि उसके कई नोट उड़ाते हुए वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। आरोपी ने दलाली के रुपए केवल हवाला के माध्यम से लेता था। बड़ी डील होने पर राज्य में किसी भी जगह रुपए पहुंचाने के लिए हवाले का सहारा लेता था। सोमवार को पुलिस इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार 35 वर्षीय आरोपी सार्थक उर्फ सम्राट याग्निक अजमेर (राजस्थान) का रहने वाला है। मुंबई में एस क्रिएशन नाम से इवेंट कंपनी चलाता है। इसने इंदौर में वर्षा अपार्टमेंट में फ्लैट ले रखा है, जहां इसके माता-पिता रहते हैं। इसके अलावा इवेंट की आड़ में एमडी ड्रग्स सप्लाई कर उसकी अवैध कमाई से इसने बायपास पर 60 लाख रुपए की एक जमीन भी खरीदी। इंदौर में इसने अमन उर्फ किशन और राज नाम के युवकों को खास पैडलर बना रखा था। इन्हें लग्जरी गाड़ियां, पिस्टल और साउथ एवेन्यू होटल में महीनों लग्जरी रूम उपलब्ध कराता था। यह फ्लाइट से देश-विदेश की यात्राएं कर कैप्सूल में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था। पूछताछ होने पर उन्हें अपनी दवा बताता था। इसके लोकल नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है। ये ड्रग्स वाली आंटी व सेक्स रैकेट के सरगना सागर जैन से भी जुड़ा है।
10वीं फेल है सरगना
10वीं फेल सम्राट 2012-13 में मुंबई पहुंचा था। वहां कई कंपनियों में सेल्स का काम देखा। फिर मॉडलिंग और एक्टिंग एकेडमी में कोर्स एडमिशन लिया। कुछ माॅडलिंग शो भी किए। फिर धीरे-धीरे इवेंट लाइन में घुस गया। बॉलीवुड व टीवी एक्टर्स के लिए इवेंट ऑर्गनाइज करने लगा। खुद की इवेंट कंपनी खोलकर बॉलीवुड के पुराने सिंगर व डांसर्स के साथ इवेंट करने लगा। ये मुंबई में जिस अपार्टमेंट में रहता है, वहां आयुष्मान खुराना जैसे फेमस आर्टिस्ट व अन्य कलाकर भी रहते हैं।