दिनदहाड़े लूटी चेन: वृद्ध महिला का पीछा करते पैदल आया लुटेरा, झपट्‌टा मारकर लूटी चेन, बाइक सवार साथी के साथ भाग गया

दिनदहाड़े लूटी चेन: वृद्ध महिला का पीछा करते पैदल आया लुटेरा, झपट्‌टा मारकर लूटी चेन, बाइक सवार साथी के साथ भाग गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Robber Came On Foot Chasing The Old Lady, Looted The Chain And Ran Away With The Bike Riding Companion

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वायु नगर में महिला के गले पर झपट्‌टा मारकर चेन लूटता बदमाश, महिला ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया

  • सोमवार सुबह 8 बजे वायु नगर में हुई वारदात
  • पुलिस सड़कों पर चेकिंग करती रह गई, लुटेरे भाग गए

बाइक सवार दो बदमाश एक वृद्ध महिला से झपट्‌टा मारकर चेन लूट ले गए। वारदात भिंड रोड वायु नगर में सोमवार सुबह 8 बजे की है। एक बदमाश महिला का पीछा करते हुए पैदल आया और झपट्‌टा मारकर चेन लूट ली। दौड़ लगाते हुए वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला ने भागकर उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पलक झपकते ही गायब हो गए। दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन पुलिस चेकिंग करते ही रह गई और लुटेरे भाग निकले। लूटी गई चेन की कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है।

वारदात से पहले इस तरह बदमाश पैदल-पैदल महिला का पीछा करता रहा, घटना स्थल के पास सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

वारदात से पहले इस तरह बदमाश पैदल-पैदल महिला का पीछा करता रहा, घटना स्थल के पास सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के वायु नगर निवासी राम स्नेही समाधिया रिटायर्ड डॉक्टर है। सोमवार सुबह उनकी 62 वर्षीय पत्नी प्रेमलता समाधिया पास ही रहने वाले एक परिचित के घर किसी काम से आई थीं। काम पूरा होने के बाद वह अपने घर के लिए वापस लौट रहीं थीं। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर थीं कि तभी एक नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए पैदल-पैदल आया। बदमाश ने मौका देखकर महिला के गले पर झपट्‌टा मारा और चेन लूटकर दौड़ लगा दी। चेन लूट होने के बाद प्रेमलता ने भी शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी। करीब 50 मीटर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश गली के कॉर्नर पर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया। महिला ने लूट की सूचना परिजन व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

पड़ोसी तत्काल आए शोर सुनकर

प्रेमलता का शोर सुनकर आस-पास के लोग मदद करने पहुंचे थे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लुटेरों की तलाश की। बाइक लेकर लुटेरों के भागने के रास्ते पर पीछे तक गए, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए है।

पैदल दिख रहे लुटेरे का दूसरा साथी जो बाइक स्टार्ट कर लगातार अलर्ट पॉजिशन में रहा, इसी के साथ बैठकर बदमाश भाग गया

पैदल दिख रहे लुटेरे का दूसरा साथी जो बाइक स्टार्ट कर लगातार अलर्ट पॉजिशन में रहा, इसी के साथ बैठकर बदमाश भाग गया

यह है लुटेरों का हुलिया

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जिस बदमाश ने झपट्‌टा मारकर चेन लूटी उसकी उम्र 24 से 25 साल के लगभग होगी। उसने अपना चेहरा साफी से छिपाकर रखा था। जिससे वह उसका चेहरा नहीं देख सके। साथ ही वह जींस पहने हुए था। उसके साथी का हुलिया भी ऐसा ही है। जो फुटेज में दिख रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड घटना

वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो कैमरों में आरोपी और वारदात स्पष्ट दिख रही है। बदमाश महिला के पीछे पैदल-पैदल आता दिख रहा है। उसके पीछे एक बाइक सवार आ रहा है। जो झपट्‌टा मारने के दौरान टर्न लेकर गली के कॉर्नर तक पहुंच जाता है। इसी साथी के साथ आरोपी बैठकर फरार हो जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link