प्रतिभाओं और कोरोना योद्धाओं काे किया सम्मानित: रजक समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने और युवाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने का लिया संकल्प

प्रतिभाओं और कोरोना योद्धाओं काे किया सम्मानित: रजक समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने और युवाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने का लिया संकल्प


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एबीडीएम ने मनाई समाज के आराध्य संत गाडगे महाराज की 145वीं जयंती

रजक समाज ने अखिल भारतीय धाेबी महासंघ (एबीडीएम) नर्मदापुरम के तत्वावधान में रविवार को समाज के आराध्य संत गाडगे बाबा की 145वीं जयंती पुलिस लाइन स्थित मैरिज गार्डन में मनाई। मंच से पदाधिकारियाें ने रजक समाज को पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने और समाज की राजनीति में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

इस दौरान समाज की प्रतिभाओं और काेराेना याेेद्धाओं का सम्मान किया गया। एबीडीएम मप्र अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा रजक समाज को एक सूत्र में बंधकर संगठित रहना होगा तभी हम सरकारों के सामने अपनी बात रख सकेंगे। मप्र में सिर्फ तीन जिलों में रजक समाज अनुसूचित जाति में आती है। अन्य जिलों में समाज एससी में शामिल करने कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। नतीजा शून्य है। अब सरकार ने बात नहीं मानी ताे भोपाल से दिल्ली तक मार्च करेंगे। विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाहर ने कहा रजक समाज संगठित है।

पूरी ताकत से राजनैतिक दलों के अध्यक्षों से मिलकर आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में अपना प्रतिनिधित्व मांगेंगे। कार्यक्रम को देवीदयाल भारती, राजू मालवीय, यशवंत मालवीय, रमेश लश्करी, पूरनलाल कन्नौजिया ने भी संबोधित किया।

स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष महेश बाथरे ने दिया।संचालन नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी और आभार रामगोपाल मालवीय ने व्यक्त किया। इस दाैरान विजया कदम, लीलाधर मनवारे, बाबूलाल चौहान, कैलाश कन्नौजिया, चंद्रभान कन्नौजिया, शंकर परदेशी, अमित मालवीय, सज्जन मालवीय, शेरसिंह नागोरिया, नंदलाल भगोरिया, कैलाश भगोरिया, गिरीश मालवीय, रामजीवन अहिरे, अनिल बातव, शुभम मालवीय, विनोद कन्नौजिया सहित जिलेभर से समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।

इन प्रतिभाओं का सम्मान
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण प्रिया, आदर्श मालवीय, भूमिका, रिया, अश्लेषा, तनु, पलक, ईशा, साक्षी, खुशी, नेहा। खेल के क्षेत्र में शैफाली रजक और प्रीति रजक,हर्ष डोंगरे, आकाश मालवीय।
कोरोना याेद्धा प्रशांत कन्नौजिया, कैलाश कन्नाेजिया, वीरेंद्र तिलाेटिया, दुर्गेश सोनिया। डांस इंडिया डांस में प्रतिनिधित्व करने वाले वीरेंद्र मिंटू मालवीय। मीडियाकर्मी ललित मालवीय, राजेंद्र मालवीय।

खबरें और भी हैं…



Source link