- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Relieving Cold At Night; After 50 Days, The Night Temperature Is The Highest, The Mercury Reached 18.20
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाेपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भेल स्थित कालीबाड़ी रोड की फोटो।
- दिन का तापमान 34.7 डिग्री पर, नमी 48% रही
शहर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में 50 दिन बाद रात का यह सबसे ज्यादा तापमान है। इसमें 2.6 डिग्री का इजाफा हुआ। इससे पहले 9 जनवरी काे रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया था। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. जीडी मिश्रा के मुताबिक सीजन में सुबह के वक्त पहली बार नमी भी सामान्य यानी 48 फीसदी रही।
हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं थी
मिश्रा ने बताया कि हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, सुबह बादल नहीं थे और न्यूनतम तापमान ज्यादा था। इस वजह से नमी सामान्य रही। शनिवार काे बादल छाए रहने से अर्थ रेडिएशन नहीं हुआ ताे रात के तापमान में इजाफा हुआ।
दिन का पारा 0.8 डिग्री लुढ़का, तपिश बरकरार
- रविवार काे दिन का तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। तपिश से थाेड़ी राहत मिली। वजह यह है कि शनिवार के मुकाबले इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट हुई।
- अगले दाे तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हाेने का अनुमान है।