शाहिद अफरीदी ने अपने जन्मदिन पर किया ट्वीट, उम्र को लेकर हुए ट्रोल

शाहिद अफरीदी ने अपने जन्मदिन पर किया ट्वीट, उम्र को लेकर हुए ट्रोल


शाहिद अफरीदी 1 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं (Shahid Afridi/Instagram)

पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी अपनी उम्र को लेकर विवादों में रह चुके हैं. अपनी ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने अपनी उम्र को लेकर खुलासा किया था, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, बड़े मैच विनर और विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का आज यानी 1 मार्च को जन्मदिन है. शाहिद अफरीदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद उनकी उम्र को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट में ‘लाला’ के नाम से मशहूर अफरीदी ने ट्वीट करते हुए अपनी उम्र 44 साल बताई है, जिसके बाद फैन्स उनकी उम्र को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

फैन्स का ट्विटर पर कहना है कि वह अपनी उम्र अभी 44 साल बता रहे हैं. उनकी ऑटोबायोग्राफी में उनकी उम्र 46 साल है और कुछ वेबसाइट उनकी उम्र 41 या 40 साल बता रही हैं. ऐसे में उनकी अलग-अलग उम्र सामने आने के बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. इससे पहले शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में भी अपनी उम्र को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि उनकी असली उम्र कागजातों में दी गई उम्र से काफी ज्यादा है. अफरीदी के मुताबिक, उनकी असली उम्र और कागजात की उम्र में पांच साल का अंतर है. उनके इस खुलासे के बाद भी काफी विवाद हुआ था.

On this day: जब दर्द में 98 रन की पारी खेल सचिन ने दिलाई थी पाकिस्तान के खिलाफ जीत

Shahid Afridi Birthday: अफरीदी का वह रिकाॅर्ड जो 2600 खिलाड़ी भी नहीं तोड़ सकेअब शाहिद अफरीदी ने अपने जन्मदिन पर अपनी उम्र को लेकर एक और ट्वीट किया है. शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद… आज 44 साल का हुआ! मेरा परिवार और मेरे फैन्स ही मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं. वास्तव में मुल्तान के साथ कार्यकाल का आनंद ले रहा हूं और सभी मुल्तान सुल्तान प्रशंसकों के लिए मैच जीतने वाले प्रदर्शन करने की उम्मीद करता हूं.

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है.

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने 2 अक्टूबर 1996 को केन्या के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. उन्होंने अपना दूसरा वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें मात्र 37 गेंदों में सबसे तेज शतक का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट मैच खेलते हुए 36.51 की औसत से 1716 रन बनाए और 48 विकेट हासिल किए. उन्होंने 398 वनडे मैचों में 23.57 की औसत से 8064 रन बनाए और 395 विकेट भी झटके. वहीं, अफरीदी ने 99 टी20 मैचों में 17.92 की औसत से 1416 रन बनाए और 98 विकेट लिए.








Source link