Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिंधु दर्शन यात्रा समिति द्वारा जून-2021 में होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ता के रूप में मौजूद पूर्व यात्रियों ने अपने संस्मरण सुनाते हुए आगामी यात्रा के लिए मार्गदर्शन दिया।
अतिथि महंत डॉ. अवधेश पुरी, विधायक पारस जैन, शिवा कोटवानी, प्रकाश चित्तौड़ा, सुरेंद्र लछवानी, सिंधु दर्शन यात्रा समिति मालवा प्रांत के अध्यक्ष टीकमचंद शाक्यवाल थे। कोटवानी, महंत अवधेश पुरी, पुनीत सांखला ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन चंद्रशेखर दवे ने किया। आभार मीना सोनी ने माना।
सूखा राशन और भोजन पैकेट वितरित
संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी ने रविवार सेवाकार्य किया। चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट, बस स्टैंड, बिनोद मिल की चाल में जरूरतमंदों को सूखा राशन व भोजन के पैकेट बांटे।