- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- 1000 Trolleys Reached Wheat In A Day, If The Space Was Less Then 26 Tigers Lying Nearby Got The Trolleys Erected On The Ground,
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खाली पड़ी जमीन पर 250 ट्राॅलियां खड़ी करवाई गईं
- ज्यादा आवक से बची 450 गेहूं की ट्राॅलियां, अब आज होगी नीलामी
तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से अनाज मंडी खुली। इससे गेहूं की रिकॉर्ड तोड़ आवक रही और एक ही दिन में 1000 ट्राॅली गेहूं नीलामी के लिए मंडी पहुंचा। इससे पूरी मंडी ट्राॅलियों से भर गई। हाल यह रहे कि जगह कम पड़ने पर मंडी के पीछे खाली पड़ी 26 बीघा जमीन पर ट्राॅलियां खड़ी करवाईं।
खाली पड़ी जमीन पर 250 ट्राॅलियां खड़ी करवाई गईं। सुबह 10.30 बजे से नीलामी शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। इससे 550 गेहूं की ट्राॅलियों की नीलामी ही हो पाई। शेष 450 ट्राॅलियों पर नंबरिंग कर खड़ी करवाया गया। अब मंगलवार को इनकी नीलामी की जाएगी। यह सीजन की सबसे ज्यादा आवक है।
ज्यादा आवक से समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहा गेहूं
- भाव- गेहूं के भाव 1690 से 2235 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
- गेहूं के औसत भाव- 1855 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
- जिले में इस साल गेहूं की बोवनी- 2.16 लाख हेक्टेयर।
- पिछले साल बोवनी की स्थिति-2.17 लाख हेक्टे. में।
- इसके पहले आवक- शुक्रवार को 650 ट्राॅली की आवक।