चोरी के टायर व ट्रक जब्त: छत्तीसगढ़ से चुराए 8 लाख की कीमत के 40 टायर, बांदरी में ट्रक सहित पकड़े गए ग्वालियर के दोनों बदमाश

चोरी के टायर व ट्रक जब्त: छत्तीसगढ़ से चुराए 8 लाख की कीमत के 40 टायर, बांदरी में ट्रक सहित पकड़े गए ग्वालियर के दोनों बदमाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों आरोपियों से बरामद किए गए चोरी के टायर।

  • चोरी के टायर होने के संदेह में पुलिस ने दोनों आरोपियों की पूछताछ की
  • चोरी का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

बांदरी पुलिस ने चोरी के टायर से भरा एक ट्रक व दो बदमाशों को पकड़ा है, जो ग्वालियर के रहने वाले हैं। इन्होंने छत्तसीगढ़ के जगदलपुर से टायर चोरी किए और इन्हें लेकर जा रहे थे, तभी बांदरी पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी ट्रक चालक व क्लीनर से पूछताछ की। दोनों ने टायर चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांदरी पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक MP 06 GA 1178 में चोरी के टायर होने के संदेह में ट्रक को रोककर जांच की गई तो ट्रक में 40 नग नए टायर मिले। इस संबंध में ग्वालियर के तिवारी मोहल्ला निवासी ट्रक चालक छोटू कुशवाहा और क्लीनर दिनेश कुशवाहा से पूछताछ की गई। दोनों से टायर के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए जो उनके पास नहीं मिले। इसके बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसमें दोनों ने उक्त टायर छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर जिले से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छोटू पिता विजय कुशवाहा (22) और दिनेश पिता देवफल कुशवाहा (29) को मौके से गिरफ्तार कर इनसे 40 नग टायर बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपए हैं। इसके साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने जगदलपुर के बोधघाट थाने में भी इस संबंध में सूचना दी है। वहां से टायर चोरी होने पर मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

खबरें और भी हैं…



Source link