- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Two Miscreants Entered The House On The Pretext Of Selling Utensils For Cleaning Utensils, Lured The Elderly Woman With Flashing Gold Bangles And Ran Into The Police Investigation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
वारदात के बाद बुजुर्ग महिला से बदमाशों के संबंध में पूछताछ करती पुलिस
- आदर्श नगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- आसपास लगे CCTV में कैद हुआ एक संदेही
सूटबूट में आए दो बदमाशों ने बर्तन साफ करने का पावडर बेचने के नाम पर पहले घर में प्रवेश किया। फिर बुजुर्ग महिला से बोले कि उसकी सोने की चूड़ियां भी चमका देंगे। उससे चूड़ियां उतरवा कर गर्म पानी लाने को कहा और बदमाश रफू चक्कर हो गए। घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की है। इनमें से एक संदेही सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे आदर्शनगर निवासी 70 साल की जुलेखा खान घर पर अकेली थीं। दो युवक सूटबूट में आए। उनके पास उज्जवला गैस का कार्ड था। वृद्धा से बोले कि हम लोग बर्तन चमकाते हैं। महिला उनकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों बदमाश बोले कि सोने-चांदी के आभूषण भी बिल्कुल नए जैसे चमका देंगे। जुलेखा सोने की जो चूड़ियां पहनी थीं। उन्हें उतरवाकर दोनों साफ करने लगे। उनसे कहा कि अंदर से गर्म पानी ले आओ, उसके बाद वे जैसे ही अंदर गई, बदमाश वहां से चूड़ियां लेकर फरार हो गए।
मकरोनिया थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि सड़क पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। एक संदेही स्पष्ट दिख रहा है। उसकी तलाश चल रही है। वह नीली शर्ट पहने हुए था। बदमाशों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके पहले भी मकरोनिया के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास झांसी रोड पर भी इस तरह की ठगी हुई थी। 2 महीने के अंदर ठगी की यह दूसरी वारदात है। बदमाश ज्यादातर उम्र दराज महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है।