रहाणे की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी.
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 4 मार्च से मोटेरा स्टेडियम में होना है. मैच के पहले अजिंक्य रहाणे ने कहा कि दूसरे और तीसरे टेस्ट की तरह चौथे मैच की पिच भी स्पिन गेंदबाजों को मदद देगी.
अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिच चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के जैसा ही होगी. स्पिनरों को मदद मिलेगी। पिंक बॉल ने थोड़ा फर्क पड़ा, क्योंकि यह रेड बॉल की तुलना में तेजी से आ रही थी. हमें इससे सामंजस्य बैठाना होगा. यह पिच पिछले दो मैचों की तरह ही होगी.’ तीसरे टेस्ट की पिच पर सवाल उठाने जाने को लेकर रहाणे ने कहा, ‘लोग जो कह रहे है, उन्हें कहने दीजिए. जब हम विदेशी दौरे पर जाते है तो तेज गेंदबाजों की मदद पिच को लेकर कोई कुछ नहीं कहता है. तब वे भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की बात करते है. मुझे नहीं लगता कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.’ उन्होंने कहा कि जब आप स्पिनरों की मददगार पिच पर खेलते है तो आपको गेंद की दिशा के मुताबिक खेलना होता है. अगर गेंद ज्यादा घूम रही है तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है. अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘यह पिच भी वैसी ही दिख रही है, लेकिन हमें अभी देखना होगा कि यह कैसा बर्ताव करती है। हम टीम के तौर पर इंग्लैंड का सम्मान करते है। वे पहले टेस्ट में अच्छा खेले और हम उसके बाद के दो मैचों में बेहतर रहे।’
यह भी पढ़ें: IND vs END: रवींद्र जडेजा ने सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी की, VIDEO शेयर कर टीम में लौटने का दावा ठोका
इशांत ने सही कहा- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना वर्ल्ड कप टाइटल की तरहअजिंक्य रहाणे ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की उस बात का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप की तुलना की थी. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना वर्ल्ड कप जीतने की तरह की है. हम सभी उसी ओर ध्यान लगाए हुए हैं. लेकिन अभी हमारा ध्यान सिर्फ चौथे टेस्ट पर है.