- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Along With The Elderly, The Saints Also Got The Vaccine Enthusiastically, But In Many Places The Server Put A Break.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
संत समाज ने भी टीका लगवा कर आम लोगों को दिया संदेश
- संत समाज ने भी टीका लगवा कर आम लोगों को दिया संदेश
आखिरकार कोरोना काल के 1 साल पूरे होने के बाद आम लोगों को भी वैक्सीन लगी, जिसकी खुशी और उत्सुकता उनके चेहरों पर नजर आई। सोमवार से जिले में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का आगाज हुआ, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लगा।
ज्यादातर लोग ऐसे रहे जो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बूथ पर पहुँचे, वहीं कुछ केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए पहुँचे बुजुर्गों को सर्वर के स्लो होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और इंतजार करना पड़ा। किसी भी केंद्र पर टीका लगाने का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका। जबकि पहले दिन विक्टोरिया और मेडिकल कॉलेज में 500-500 टीके, वहीं अन्य केंद्रों पर अधिकतम 250 लोगों को वैक्सीन लगने का टारगेट रखा गया था।
फैक्ट फाइल
- 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों काे सबसे कम 20 टीके सिविल अस्पताल सिहोरा में लगे।
- जिले में 60 से अधिक उम्र के 773 और 45 से अधिक उम्र में गंभीर बीमारी से पीड़ित 131 लोगों ने टीके लगवाए।
हैल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी लगी वैक्सीन
- हैल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लग रहे वैक्सीन के प्रथम और दूसरे डोज के लिए भी शहर समेत ब्लॉक स्तर पर सेंटर बनाए गए।
- पहली डोज 1077 हितग्राहियों और दूसरी डोज 884 हितग्राहियों को लगी।
एक नजर
शा. केंद्रों विक्टोरिया, मेडिकल काॅलेज, एल्गिन, सिविल अस्पताल रांझी और सिविल अस्पताल सिहाेरा में नि:शुल्क तथा निजी केंद्रों मेट्रो, जबलपुर, जामदार और सिटी हॉस्पिटल में 250 रु. के शुल्क के साथ वैक्सीन लगाई गई।
वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीयन के अलावा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई, लेकिन बूथ पर पहुँचकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले हितग्राहियों की संख्या कम रही।
वकीलों को भी लगे वैक्सीन
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने वकीलों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की है।
संतों ने लगवाया टीका आम लोगों से की अपील
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विक्टोरिया अस्पताल में पूज्य संत डॉ. स्वामी जगद््गुरु श्यामदेवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रान्त के प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त, आयुक्त निशक्तजन संदीप रजक व एसपी लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा ने टीका लगवाया।
इस मौके पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी शिरोमणी दीदी, साध्वी मैत्रेयी दीदी, सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया, नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अजय कुरील व कंट्रोल-रूम प्रभारी विजय पाण्डेय उपस्थित रहे।
जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य ने एल्गिन अस्पताल में पहला डोज़ लगवाया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर लाेग अफवाहों व भ्रमित बातों पर ध्यान नहीं दें और टीका लगवाएँ। इस मौके पर आरएमओ डॉ. संजय मिश्रा और पूर्व सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया मौजूद रहे।