अमरिंदर सिंह ने आईपीएल के संभावित मेजबानों में मोहाली को जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई.
IPL 2021: आईपीएल 2021 की मेजबानी पर जारी विवाद में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी कूद पड़े हैं. अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘…ऐसा कोई कारण नहीं कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता और हमारी सरकार कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी.’
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh,) ने साथ ही आश्वासन दिया कि कोविड-19 महामारी के बीच उनकी सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी. अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘आईपीएल के आगामी सत्र के स्थलों में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम को जगह नहीं मिलने से हैरान हूं. मैं बीसीसीआई और आईपीएल से अपील करता हूं कि अपने फैसले पर पुनर्विचार करें. ऐसा कोई कारण नहीं कि मोहाली आईपीएल की मेजबानी नहीं कर सकता और हमारी सरकार कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगी.’
मोहाली का पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी का घरेलू मैदान है. संभावित स्थलों के रूप में अभी दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई को छांटा गया है लेकिन बीसीसीआई ने अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: IND vs END: रवींद्र जडेजा ने सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी की, VIDEO शेयर कर टीम में लौटने का दावा ठोकामुंबई के नाम पर भी विचार किया जा रहा था लेकिन वहां कोविड संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद आईपीएल मैचों के आयोजन की संभावना कम है. पंजाब में कोविड-19 के मामले तुलनात्मक रूप से कम हैं। मंगलवार को 635 नए मामले सामने आए जिससे कुल सक्रिय मामले 4853 हो गए हैं.
आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में खाली स्टेडियम में हुआ था. इस साल कोविड से जुड़ी स्थिति में सुधार के बाद घरेलू सरजमीं पर होने वाले टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति दी जा सकती है.