तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं.
BHOPAL : कांग्रेस पार्टी (Congress) ने असम विधान सभा चुनाव के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था.पृथ्वीराज चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के नेता कमलेश्वर पटेल को सदस्य बनाया गया है.
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्क्रीनिंग कमेटी के गठन का ऐलान कर दिया है. दिग्विजय सिंह को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि फ्रांससिको और कोड़ी कुन्नील सुरेश को सदस्य बनाया गया है.कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. 2 राज्यों में दिग्विजय सिंह स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के मुद्दों तक को लेकर बैठक कर पार्टी को मशवरा देंगे.
कमलेश्वर पटेल असम की कमेटी मेंइससे पहले सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने असम विधान सभा चुनाव के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था.पृथ्वीराज चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के नेता कमलेश्वर पटेल को सदस्य बनाया गया है. कमलेश्वर पटेल के साथ दीपिका पांडे सिंह भी सदस्य नियुक्त की गयी हैं.