- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Budget 2021; Shivraj Singh Chouhan Govt To Build Police Hospital In Bhopal For Rs 10 Crore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए अलग से 50 विस्तरों वाला सर्वसुविधा युक्त अस्पताल बनेगा। – प्रतीकात्मक फोटो
- वर्ष 2020-21 में 8110 करोड़ से बढ़ाकर 8673 करोड़ किया
- मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य योजना में 20 रुपए रखे गए
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए अलग से अस्पताल बनाया जाएगा। इसका निर्माण करीब 10 करोड़ रुपए से किया जाएगा। यह 23वीं या 25वीं बटालियन में बनाया जाएगा, जिसमें पुलिसकर्मियों का इलाज किया जाएगा। यह 50 बिस्तर वाला होगा। इसकी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि गृह विभाग का बजट भी करीब 7% बढ़ाया गया है।
पिछले वित्त वर्ष के 8110 करोड़ रुपए से बढ़ाकर इसे 8673 करोड़ किया गया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में मेडिकल क्लेम के लिए 20 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जा रहे हैं।
अभी सिर्फ सर्दी जुकाम का इलाज होता है
भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के पास के अलावा 23वीं और 25वीं बटालियन में स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन यह सिर्फ सर्दी जुकाम का इलाज ही मिल पाता है। यह पुलिस का पहले सबसे बड़ा अस्पताल होगा, जहां सभी तरह के इलाज की सुविधाओं के साथ भर्ती किए जाने की सुविधा होगी।
सभी इमरजेंसी सेवाओं को 112 नंबर से जोड़ा जाएगा
मध्यप्रदेश में लोगों की मदद के लिए संचालित सभी तरह के इमरजेंसी नंबर जैसे, फायर, डायल-100 और एंबुलसें 108 को केंद्र सरकार के आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा CCTNS, CCTV और डायल-100 आपस में जोड़ा जाएगा।
अपराधों पर अंकुश लगाने तकनीक का साहरा लिया जाएगा
देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए फेस रिकग्नीशन और व्हीकल डिटेक्शन तकनीकों को विकसित किया जाएगा। अब तक माफिया के खिलाफ कर प्रदेश भर से 800 करोड़ रुपए कीमत की 3 हजार 300 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई गई है।
यह बजट रखा गया
मद | वर्ष 2020-21 | वर्ष 2021-22 |
निदेशन और प्रशासन | 1185244 | 1185455 |
शिक्षा एवं प्रशिक्षण | 1707311 | 1868420 |
आपराधिक अन्वेषण | 3269701 | 3566728 |
विशेष पुलिस | 13688870 | 14848112 |
राज्य मुख्यालय पुलिस | 419063 | 468290 |
जिला पुलिस | 41330383 | 44386485 |
ग्राम पुलिस | 17594 | 18029 |
रेल पुलिस | 1304286 | 1442038 |
पुलिस कर्मियों का कल्याण | 231617 | 269567 |
बेतार और कंप्यूटर | 1607038 | 1910941 |
पुलिस आधुनिकीकरण | 142382 | 393501 |
न्यायालयिक विज्ञान | 309096 | 340419 |
नोट : मद में दी गई राशि के आंकड़े हजार रुपयों में हैं।