Tata Nexon EV पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने इस वजह से इसे डीलिस्ट किया

Tata Nexon EV पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने इस वजह से इसे डीलिस्ट किया


दिल्ली सरकार ने शिकयत मिलने के बाद लिया फैसला.

Tata Nexon EV : टाटा मोटर्स ने दिल्ली सरकार को दिए अपने जवाब में कहा कि, टाटा नेक्सॉन के 312 किमी के माइलेज का दावा ARAI परीक्षण किया गया था. जो कि एक नोडल एजेंसी है और जो लॉन्च से पहले वाहन का परीक्षण करती है.

नई दिल्ली. Tata Nexon EV पर मिलने वाली सब्सिडी को दिल्ली सरकार ने बंद कर दिया है. यदि आप दिल्ली में Tata Nexon EV खरीदने की सोच रहे है. तो आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्विच कैंपेन का लाभ नहीं मिलेगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत  ने इस बारे में ट्विटर पर जानकरी देते हुए बताया कि, टाटा नेक्सॉन के एक मालिक की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने इस कार को डी लिस्ट करने का फैसला किया है. दरअसल एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि, कंपनी ने दावा किया था कि एक बार चार्ज करने पर यह कार 312 किमी का माइलेज देगी.

लेकिन हकीक़त में ये कार केवल 200 किमी तक बड़ी मुश्किल से चल सकी. शिकायत कर्ता ने कहा कि वह इस मुद्दे को हल करने के लिए कई बार टाटा डीलरशिप पर गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. दिल्ली सरकार की ईवी नीति के तहत वाहन खरीदने के बाद उन्होंने अंततः दिल्ली सरकार को शिकायत भेजने का सहारा लिया. दिल्ली सरकार ने भी टाटा मोटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और मामले में उसका जवाब मांगा था.

यह भी पढ़ें: Kia मोटर्स ने आर्मी के लिए पेश की डिफेंस एक्सपो में SUV, जानें इसके बारे में सबकुछ

टाटा मोटर्स ने इस मामले में दिया ये जवाब – टाटा मोटर्स ने दिल्ली सरकार को दिए अपने जवाब में कहा कि, टाटा नेक्सॉन के 312 किमी के माइलेज का दावा ARAI परीक्षण किया गया था. जो कि एक नोडल एजेंसी है और जो लॉन्च से पहले वाहन का परीक्षण करती है. टाटा मोटर्स ने साफ किया कि, वाहन के माइलेज के लिए ड्राइविंग स्टाइल, सडक, एसी और कई अन्य चीज भी जिम्मेदार होती है. इसके साथ ही कई बार वाहन दावा किए गए नंबर से कम या कभी-कभी दावा किए गए नंबर से अधिक माइलेज भी दे देता है. वहीं दिल्ली सरकार ने टाटा मोटर्स के इस जवाब को संतोषजन नहीं माना.यह भी पढ़ें: Hyundai की Bayon SUV 2 मार्च को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

दिल्ली के परिवहन मंत्री कही ये बात – परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने ट्विट में कहा कि, दिल्ली सरकार ने सब-स्टैंडर्ड रेंज प्रदर्शन के कई उपयोगकर्ताओं द्वारा शिकायतों के कारण, एक ईवी कार मॉडल पर सब्सिडी निलंबित करने का फैसला किया है, इस मामले में समिति की अंतिम रिपोर्ट लंबित है. हम ईवीएस का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन निर्माताओं द्वारा दावों में नागरिकों के विश्वास और विश्वास की कीमत पर नहीं.

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कही ये बात – दिल्ली परिवहन विभाग के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए टाट मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि, हम अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए रचनात्मक रूप से संलग्न है.  Nexon EV आज बाजार में उपलब्ध एकमात्र व्यक्तिगत खंड EV है जो कड़े FAME मानदंडों को पूरा करता है. इसके अलावा, प्रवक्ता ने कहा कि पारंपरिक वाहनों (आईसी इंजनों के साथ) के रूप में, ईवीएस में प्राप्त वास्तविक सीमा एसी उपयोग, व्यक्तिगत ड्राइविंग शैली और वाहन चलाने की वास्तविक स्थितियों पर निर्भर है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम अपने ग्राहकों से कई सकारात्मक प्रशंसापत्र प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें नेक्सॉन ईवी के साथ नई जगहों की खोज करने और अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है








Source link