दिग्विजय सिंह की किसान महापंचायत: पूर्व मुख्यमंत्री 5 मार्च को उज्जैन के बड़नगर में कृषि कानूनों की खामियां बताएंगे, ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी

दिग्विजय सिंह की किसान महापंचायत: पूर्व मुख्यमंत्री 5 मार्च को उज्जैन के बड़नगर में कृषि कानूनों की खामियां बताएंगे, ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Former Chief Minister Of MP And MP Digvijay Singh Will Hold A Farmers Mahapanchayat In Badnagar, Ujjain On March 5.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पांच मार्च को बड़नगर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को किसान महापंचायत करने उज्जैन के बड़नगर आ रहे हैं। यहां वह गौतमपुरा रोड स्थित बस स्टेशन पर किसानों को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों से होने वाले नुकसानों को समझाएंगे। दिग्विजय सिंह किसानों के बीच बैठकर भोजन भी करेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण कमल पटेल ने बताया कि दिग्विजय सिंह पांच मार्च की सुबह 11 बजे धार जिले से उज्जैन के बड़नगर में प्रवेश करेंगे। कोर्ट चौराहे से ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे गौतमपुरा रोड स्थित बस स्टैंड पर किसानों के साथ महापंचायत होगी।

महापंचायत के बाद दिग्विजय सिंह का काफिला विधायक रामलाल मालवीय की विधानसभा घटि्टया की ओर रवाना हो जाएगा। यहां पर सांसद सिंह विधायक मालवीय के नवनिर्मित वेयर हाउस का उद्धाटन करेंगे। उसके बाद यहीं से वे शाजापुर में किसान महापंचायत के लिए निकल जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link