फीता काटे बगैर लौटे धोनी: स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे माही को देखने के लिए बेकाबू हुए लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

फीता काटे बगैर लौटे धोनी: स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे माही को देखने के लिए बेकाबू हुए लोग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सांचौर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी जाखल गांव में चाय पीते हुए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही सन्यास ले लिया हो, लेकिन लोगों में उनके प्रति दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। धोनी के प्रति लोगों का प्रेम यथावत बरकरार है। इसकी बानगी बुधवार को जालोर जिले के जाखल गांव में देखने को मिली। एक स्कूल भवन का उद्घाटन करने आए धोनी को देखते ही बड़ी संख्या में उमड़े लोग बेकाबू हो गए। लोगों ने धोनी को देखने के लिए टेंट फाड़ दिए और बेरिकैड्स तोड़ दिए। ऐसे में सुरक्षा कारणों से फीता काटे बगैर धोनी को लौटना पड़ा।

जाखल गांव में जैन समाज के लोगों ने संघवी तीजाबेन मिश्रीमल जी कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का दो करोड़ की लागत से निर्माण कराया है। इसका उद्घाटन करने के लिए उन्होंने विशेष रूप से महेन्द्र सिंह धोनी को बुलाया। धोनी के आने की जानकारी मिलते ही क्रिकेट प्रेमी युवाओं का जोश हिलोरे मारने लगा। आज सुबह से वे बड़ी संख्या में जाखल पहुंचना शुरू हो गए, ताकि धोनी को देख सके। दोपहर धोनी के वहां पहुंचने तक बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो चुके थे। धोनी के पहुंचते ही लोगों ने माही-माही के नारे लगाने शुरू कर दिए।

स्कूल भवन का उद्घाटन करने के लिए धोनी फीता काटते उससे पहले धोनी को लगे जोरदार धक्के से फीता अपने आप ही हट गया। इसके बाद धोनी को मंच पर ले जाया गया। मंच पर धोनी का अभिनंदन किया गया। धोनी कुछ बोलते उससे पहले क्रिकेट प्रेमी लोग बेकाबू हो उठे और बैरिकेड्स तोड़ धोनी की तरफ बढ़ने लगे। बेकाबू होती भीड़ को देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं, आयोजक धोनी को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link