छत्तीसगढ़ में MP का जवान शहीद: ​​​​​​​दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट की चपेट में आया रीवा का CAF हेड कांस्टेबल; पुल की सुरक्षा में तैनात थे

छत्तीसगढ़ में MP का जवान शहीद: ​​​​​​​दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट की चपेट में आया रीवा का CAF हेड कांस्टेबल; पुल की सुरक्षा में तैनात थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दंतेवाड़ा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दंतेवाड़ा में निर्माणाधीन पुल की सुरक्षा में तैनात CAF के हेड कांस्टेबल IED ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हो गए।

  • गीदम क्षेत्र के पाहुरनार में वारदात, CM शिवराज सिंह ने जताया शोक
  • छिंदनार में इंद्रावती नदी पर बन रहा है पुल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार दोपहर हुए IED ब्लास्ट की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। वह मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला था। विस्फोट इतना जबरदस्त था, जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वह साथियों के साथ इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल की सुरक्षा के लिए तैनात था। सूचना पर फोर्स मौके पर रवाना हो गई। घटना मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर गीदम थाना क्षेत्र के पाहुरनार की है।

पाहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुल बनाया जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) 22वीं बटालियन के जवानों को कैंप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान दोपहर करीब 12.30 बजे गश्त पर निकले थे। इनमें MP के रीवा निवासी हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत द्विवेदी भी थे। वह भोजन करने बैठे। उन्होंने खाना शुरू ही किया था कि IED ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर जवान लक्ष्मीकांत मौके पर ही शहीद हो गए।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वहां गड्‌ढा भी हो गया।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वहां गड्‌ढा भी हो गया।

प्रेशर IED से विस्फोट
इसकी सूचना अफसरों को दी गई। दंतेवाड़ा से फोर्स को रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेशर IED के चलते विस्फोट किया गया है। नक्सलियों ने वहां पहले से ही विस्फोटक लगा रखा था। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

CM शिवराज सिंह ने कहा- शहादत पर गर्व

जवान की शहादत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ रीवा के लाल हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत द्विवेदी के प्रेशर IED की चपेट में आने से शहीद होने का समाचार मिला। उनकी शहादत पर मध्यप्रदेश को गर्व है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

खबरें और भी हैं…





Source link