पाकिस्तान में हार के बाद क्विंटन डीकॉक को कप्तानी से हटाया, इन दो खिलाड़ियों को मिली टीम की कमान

पाकिस्तान में हार के बाद क्विंटन डीकॉक को कप्तानी से हटाया, इन दो खिलाड़ियों को मिली टीम की कमान


डीन एल्गर को दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया है. (CSK/Twitter)

पाकिस्तान दौरे में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricker South Africa) ने क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह टेस्ट, वनडे और टी20 टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान दौरे में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका( Cricker South Africa) ने क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह टेस्ट, वनडे और टी20 टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है. अब डीन एल्गर (Dean Elgar) टेस्ट टीम की तो टेम्बा बवुमा (Temba Bavuma) वनडे और टी20 टीम की कप्तानी करेंगे. बोर्ड ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी दे दी. बता दें कि इस साल के पाकिस्तान दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को टेस्ट के अलावा टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. पिछले साल से डी कॉक भी तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे. लेकिन अब टीम की जिम्मेदारी इन दो खिलाड़ियों के हाथों में होगी. डी कॉक को पिछले साल ही दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का अस्थायी तौर पर कप्तान बनाया गया था.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी कर बताया कि बवुमा 2021 और 2022 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही 2023 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, एल्गर अगली टेस्ट चैम्पियनशिप तक टेस्ट टीम के कप्तान रहेंगे.

हम क्विंटन के आभारी रहेंगे: ग्रीम स्मिथ
सीएसके के क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि क्विंटन डी कॉक ने जिस तरह से वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी की उसके हम आभारी हैं. हम उनके शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने सेलेक्शन पैनल की बात मानते हुए इस मुश्किल हालात में टेस्ट टीम की कमान संभाली. ताकि हम नए कप्तान को ढूंढ सकें. हम ये उम्मीद कर रहे हैं कि वो टीम की लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर मदद भी करेंगे.एल्गर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के कप्तान रहे हैं

बता दें कि एल्गर ने 67 टेस्ट में 39.81 की औसत से 4260 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 13 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा एल्गर ने 8 वनडे भी खेले हैं. इसमें उन्होंने 142 रन बनाए हैं. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में 127 और 95 रन की पारी खेली थी. एल्गर ने 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभाली थी. उधर, टेम्बा बवुमा ने भी दक्षिण अफ्रीका के लिए 44 टेस्ट, 6 वनडे और 8 टी20 खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 2097, वनडे में 335 और टी20 में 249 रन बनाए हैं.








Source link