- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In Bhopal, Women Were Running A Liquor Business Under The Guise Of Selling Old Clothes On The Pavement; Police Caught Four, Including Two Women
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुरषों और दो महिला दुकानदारों को तस्करी के आरोप में पकड़ा।
- पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई
भोपाल में पहली बार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर पुराने कपड़े बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों को गांजा बेचते रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी कपड़े बेचने की आड़ में सूखे नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस की यह कार्रवाई तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में की गई।
पुलिस ने एक-एक कपड़ा हटाकर तलाशी ली।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को CSP कोतवाली बिट्टू शर्मा ने थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह और टीम के साथ इतवारस इलाके में सड़क किनारे लगी पुराने कपड़ों की दुकानों पर तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक-एक ठेले और जमीन पर रखे कपड़ों के ढेर की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान दो महिलाओं और दो पुरुष दुकानदार के पास गांजे की पुड़ियां मिलीं। पुलिस ने सभी के खिलाफ NDPS के तहत कार्रवाई की।
इन पर FIR की गई
- गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियल खेड़ा में रहने वाले 30 साल के बंटी कुचबंदिया से 50 ग्राम (12 गांजे की पुड़िया) मिलीं।
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के घोड़ा नक्कास में रहने वाले 20 साल के अय्यूब खान से 70 ग्राम (15 गांजे की पुड़िया) जब्त।
- इतवारा तलिक मौके में रहने वाली 40 साल की रचना कुचबंदिया से 70 ग्राम (15 गांजे की पुड़िया) मिलीं।
- नारियल खेड़ा निवासी 30 साल की अनीता कुचबंदिया से 50 ग्राम (10 गांजे की पुड़िया) जब्त हुईं।