- Hindi News
- Sports
- Boxam International Tournament 6 time WorldChemian Mary Kom Reached The Semi finals; On The Second Day, 5 Women Boxers Will Clash In The Quarterfinals
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्पेन19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्पेन में खेले जा रहे बॉक्सम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 6 बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने 51 किलो वेट में क्वार्टरफाइनल में इतालवी जियोर्डाना सोरेंटिनो को हरा कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली हैं।
स्पेन में खेले जा रहे बॉक्सम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 6 बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में इतालवी जियोर्डाना सोरेंटिनो को हरा कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। मैरीकॉम का ओलिंपिक कोटा हासिल करने के बाद यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट हैं। मैरीकॉम को इस टूर्नामेंट में डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली थी।
मनीष कौशिक और मोहम्मद हसमुद्दीन भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया
वर्ल्ड चैम्पियन ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनीष कौशिक और मोहम्मद हसमुद्दीन ने भी अपने- अपने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मनीष ने 63 किलो में स्पेन के अमारी राडुआने को 5-0 से मात देकर टॉप आठ में जगह बना ली है। अब उनका अगला मुकाबला कजाखस्तान के सुफीयुलिन जाकिर से होगा। जाकिर दो बार एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहीं मनीष कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। वह इंजरी की वजह से एक साल बाद रिंग में वापसी कर रहे हैं। वह घुटने की चोट से परेशान थे।
वहीं हसमुद्दीन ने 57 किलो में जॉन मैनुअल टोरिस को 4-1 हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दूसरे दिन 5 महिला बॉक्सर क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगी
टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 महिला बॉक्सर क्वार्टरफाइनल में खेलेंगे। जैसमिन और मनीषा 57 किलो वेट में बाई मिलने के क्वार्टर फाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। इनके अलावा ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुकी सिमरनजीत कौर (69 किलो), लोविना बोर्गोहिन और पूजा रानी (75 किलो) भी क्वार्टर फाइनल में अपना मुकाबला खेलेंगी।
17 देश के बॉक्सर ले रहे हैं भाग
इस टूर्नामेंट में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुके 9 बॉक्सर समेत भारत के 14 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें आठ पुरुष और 6 महिलाएं शामिल है। इस टूर्नामेंट में रूस, यूएसए,कजाखस्तान, इटली और स्पेन सहित 17 देशों के बॉक्सर भाग ले रहे हैं।