महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि: दूसरे दिन बाबा को धारण कराया वासुकी नाग, कल घटाटोप स्वरूप में देंगे दर्शन

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि: दूसरे दिन बाबा को धारण कराया वासुकी नाग, कल घटाटोप स्वरूप में देंगे दर्शन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • On The Second Day Of Shiva Navaratri At Ujjain’s Mahakal Temple, Lord Shiva Was Enshrined As A Snake.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिव नवरात्रि में महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल को संध्या श्रृंगार में नाग धारण कराया गया।

महाकाल मंदिर में इन दिनों शिव नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की सायं को बाबा महाकाल को वासुकी नाग धारण कराया गया। बाबा महाकाल के विवाहोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने महाकाल के आंगन में गरबा नृत्य कर खुशियां मनाईं। शिव नवरात्रि को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी।

शिव नवरात्रि में महाकाल मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

शिव नवरात्रि में महाकाल मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

उदयपुर से आए जानकी वल्लभ सतायु ने बताया, उन्हें यहां आने के बाद पता चला कि बाबा महाकाल के विवाह की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में विवाह समारोह जैसा उल्लास है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राजाराम पांडेय का कहना था कि वह परिवार के साथ सामान्य रूप से दर्शन करने आए थे। यहां पुजारियों से पता चला कि भगवान शिव का विवाह होने जा रहा है। हम लोगों को तो सिर्फ यही पता था कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है।

मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु ने बताया कि गुरुवार को भगवान महादेव ने वासुकी नाग धारण किया है। भक्त उपवास रखते हैं। शुक्रवार को भगवान महाकाल घटाटोप स्वरूप में होंगे। उनकी घटाएं खुली हाेंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link